Home » Blog » भिलाई: 59 साल के दुकानदार ने 3 बच्चियों के साथ किया अनैतिक कृत्य, गिरफ्तार

भिलाई: 59 साल के दुकानदार ने 3 बच्चियों के साथ किया अनैतिक कृत्य, गिरफ्तार

चॉकलेट, नड्डा, मुरकू का लालच देकर दुकान में बुलाता फिर करता गंदा काम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
भिलाई: 59 साल के दुकानदार ने तीन बच्चियों के साथ किया अनैतिक कृत्य, गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Shopkeeper rape three minor girls in Bhilai भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 59 साल के दुकानदार ने चॉकलेट, नड्डा, मुरकू का लालच देकर एक दो नहीं बल्कि तीन मासूम बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य किया है। घटना की शिकायत मिलते ही छावनी थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार फिरोज मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चों को चॉकलेट और नड्डा देने का लालच देकर अपने दुकान परिसर में बुलाता था। वहां उसने तीनों बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य किया।

परिजनों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट

छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार पैकरा ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच छावनी थाने में तीन बच्चियों से जुड़ा मामला सामने आया था। एक दुकानदार पर तीनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बच्चियों के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। बच्चियों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के साथ दूसरे तथ्यों को भी जांच में शामिल कर रहे हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीडि़त बच्चियों की उम्र 10 साल से कम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियों की उम्र करीब 8 से 9 साल है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। उनके बयान भी लिए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट, बच्चियों के बयान और दूसरे सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


नड्डा-मुरकू की दुकान चलाता है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबा कॉलोनी में नड्डा मुरकू की दुकान चलाता है। आरोप है कि वह बच्चों को चॉकलेट और नड्डा देने के बहाने अपने पास बुलाता था। इसी दौरान बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य करता था। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कितनी बार और किन परिस्थितियों में बच्चियों को अपने पास बुलाया था।

 

You may also like