Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » ऑपरेशन साइबर शील्ड: 3 ठग गिरफ्तार, 24 लाख ठगी

ऑपरेशन साइबर शील्ड: 3 ठग गिरफ्तार, 24 लाख ठगी

ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी महाराष्ट्र और राजस्थान से गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
साइबर सेल टीम द्वारा ऑपरेशन साइबर शील्ड में गिरफ्तार आरोपी

रायपुर, 27 जनवरी 2026: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर लोगों को 24 लाख रुपए की ठगी करने में शामिल थे। इस मामले में थाना राखी में अपराध – 224/24 के तहत विवेचना की गई थी।

गिरफ्तार और जांच

जांच के दौरान साइबर सेल टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर और टेलीग्राम डेटा का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की। आरोपी महाराष्ट्र और राजस्थान में अलग-अलग रेड कार्यवाही के दौरान पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी विवरण

  1. उत्पल पंचारिया, 21 वर्ष, मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड, जोधपुर, राजस्थान।

  2. रोहित बबन कौलगे, 31 वर्ष, हरिपुर, दत्त पार्क, सांगली, महाराष्ट्र।

  3. सुमित श्रीनिवास राठी, 41 वर्ष, आनंदी अपार्टमेंट, चेतना पेट्रोल पंप, जवल, सांगली, महाराष्ट्र।

साइबर सुरक्षा और निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी रेंज साइबर थानों को निर्देश दिए हैं कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। देश के 14 विभिन्न थाना/साइबर सेल में इन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हैं।

You may also like