Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » ओडिशा-रायगढ़ सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे, मनाने आना पड़ा SDM को

ओडिशा-रायगढ़ सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे, मनाने आना पड़ा SDM को

शिक्षकों को हटाने से भड़के बच्चे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायगढ़. School children staged a protest in Raigarh छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली बच्चों ने रोड जाम कर दिया। बच्चों की नाराजगी देखते हुए एसडीएम को मौके पर आना पड़ा। घटना जिले के गढ़उमरिया स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय की है। मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ओडिशा-रायगढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया। नवपदस्थ प्राचार्य के द्वारा शिक्षकों को हटाने संबंधी आदेश के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

छात्रों ने बताया कि वे अपने शिक्षकों से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और ऐसे में शिक्षकों को हटाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इधर, चक्काजाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम महेश शर्मा ने किसी भी शिक्षक को नहीं हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त किया।

शिक्षकों को हटाने से भड़के बच्चे

दरअसल मंगलवार सुबह गढ़उमरिया स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्रा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर आए और नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि नए प्राचार्य ने बिना जानकारी दिए फर्जी तरीके से उनसे हस्ताक्षर कराए और उन्हीं हस्ताक्षरों के आधार पर शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया जा रहा है।

वाहनों की लगी लंबी कतार

गढ़उमरिया की सड़क ओडिशा से जुड़ती है और इस रोड पर सुबह से रात तक हजारों वाहन चलते हैं। स्कूली बच्चों के चक्काजाम के कारण ओडिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई।करीब डेढ़ घंटे बाद आंदोलन समाप्त होने पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

You may also like