CG Prime News@रायपुर. Security forces killed CCM Ganesh Uike in an encounter with Naxalites छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके सहित 5 नक्सलियों को मार गिराया है। ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके (69) भी शामिल है। वहीं मुठभेड़ में दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
दो इंसास और 303 राइफल मिला
मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों और एसओजी जवानों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की गई। जिसमें 5 नक्सलियों के शव मिले। इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी माओवादी वर्दी में थे। मौके से 2 इंसास राइफल और एक 303 राइफल बरामद हुई है।

1 करोड़ का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, सुरक्षाबलों ने CCM गणेश उईके को मार गिराया
नक्सलियों की मौजूदगी पर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया
सुरक्षाबलों को कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर 23 टीमों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इनमें 20 स्पेशल ऑपरेशंस गु्रप (SOG), दो सीआरपीएफ (CRPF) और एक बीएसएफ (BSF) टीमें शामिल थीं। यह ऑपरेशन कंधमाल जिले के चाकापाड़ थाना क्षेत्र और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में चलाया गया।
3, 4 दिसंबर, 18 नक्सली मारे गए
4 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया था। 3 दिसंबर को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए।
एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल हैं। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
