Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » शिवनाथ में नदी में तैरते मिली पार्षद के भाई की लाश, सदमे में माता-पिता और पूरा परिवार, जांच में जुटी दुर्ग पुलिस

शिवनाथ में नदी में तैरते मिली पार्षद के भाई की लाश, सदमे में माता-पिता और पूरा परिवार, जांच में जुटी दुर्ग पुलिस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग शहर के शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में दुर्ग नगर निगम के एक पार्षद के चचेरे भाई की रविवार दोपहर में लाश तैरते हुए मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान बीजेपी पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू महोबिया के चचेरे बाई शुभम महोबिया (26) के रूप में हुई। शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

चल रही जांच
पुलिस ने बताया कि शव में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक ने 1-2 मार्च की रात नदी में छलांग लगाई होगी। रात भर पानी में रहने से डेड बॉडी रविवार दोपहर तक पानी के ऊपर आ गई और लोगों ने ने उसे देखा।

ऐसे मिली पुलिस को सूचना
दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 3 बजे डायल 112 में फोन आया था कि महमरा एनीकट में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि सूचना सच है। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पहुंचे।

मछुआरों ने शव निकाला बाहर
इसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद लेकर शव को पानी से बाहर निकाला। आधे से एक घंटे के अंदर शव की पहचान शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया (26 साल) निवासी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर रोड दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को दुर्ग अस्पताल भेजा गया। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

You may also like