Home » Blog » दुर्ग के पथरिया खदान में डूबने से 13 साल के बालक की मौत, 50 फीट गहराई में मिला शव

दुर्ग के पथरिया खदान में डूबने से 13 साल के बालक की मौत, 50 फीट गहराई में मिला शव

काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस और SDRF को सूचना दी।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग के पत्थर खदान में डूबने से 13 साल के बालक की मौत, 50 फीट गहराई में मिला शव

CG Prime News@दुर्ग. 13-year-old boy dies after drowning in a stone quarry in Durg दुर्ग जिले में एक पत्थर खदान में डूबने से एक और नाबालिग लड़के की मौत हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान की है। मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी आयुष मार्कंडेय (13), पिता नंदकुमार मार्कंडेय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।

50 फीट गहरे पानी में मिला बालक का शव

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खदान की अत्यधिक गहराई और अंधेरे के कारण रात में खोज अभियान शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जहां गोताखोरों ने 50 फीट गहरे पानी से बालक का शव बरामद किया। हैरानी की बात यह रही कि बालक के हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह बोतल उठाने के प्रयास में गहरे पानी में गिर गया होगा।

डिप डाइविंग विशेषज्ञों ने ढूंढा शव

जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5:30 बजे एसडीआरएफ (SDRF) की 10 सदस्यीय टीम घटनास्थल पहुंची। डिप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गहरे पानी में उतरकर तलाश शुरू की। जहां 50 फीट गहरे पानी में बालक का शव मिला। जिसे बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा गया।

सुबह 7 बजे मिला शव

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे आयुष का शव खदान से बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बोतल हाथ से छूटने के बाद आयुष उसे उठाने के लिए खदान के किनारे पहुंचा होगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।


You may also like