Home » Blog » TI पर मारपीट का आरोप लगाकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग

TI पर मारपीट का आरोप लगाकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग

थानेदार पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, सस्पेंड नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
TI पर मारपीट का आरोप लगाकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग

CG Prime News@कोरबा.wo youths in Korba climbed a water tank after accusing the Station In-charge (TI) of assault  छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 युवकों ने थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर दो युवक पानी टंकी पर चढ़ गए। वहां पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब बात नहीं बनी तो टीआई को सस्पेंड नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दे डाली। पूरा मामला कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

दोनों युवकों के टंकी पर चढऩे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही गुुरुवार को पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समझाइश के 3 घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा गया। युवकों ने टीआई पर मारपीट और 24 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

TI पर मारपीट का आरोप लगाकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग

TI पर मारपीट का आरोप लगाकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पानी टंकी पर चढ़े युवकों का नाम रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) है। दोनों ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना पर मारपीट और साढ़े 23 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार (9 जून) को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा था। आरोप है कि ‘थाने ले जाकर जुआ खेलाते हो’ कहकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से उन्हें पीटा गया। उसके बाद ‘दीपका ले जाकर भागते हुए गिर गए हैं’ इस तरह का झूठा बयान जबरन लिखवाया गया।

जुआ-सट्टा से जुड़ा मामला

दरअसल यह मामला जुआ-सट्टा से जुड़ा हुआ है। मामले में हरदीबाजार टीआई प्रमोद कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं। सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ा गया था और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस पति को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी

जुआ खिलाने के मामले में गिरफ्तार अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उनके पति को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। अगले दिन पुलिस दोबारा घर पहुंची और उनके पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जबकि पुलिसकर्मी ही उन्हें अपने साथ ले गए थे। शफीना का कहना है कि उनके पति 4 दिनों से घर नहीं लौटे हैं और इसके लिए पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है।

जुआ कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

हालांकि, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार (11 जून) सुबह कार्रवाई से नाराज रफीक और दीपेश पेट्रोल लेकर गांव के पानी टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाइश के बाद उतरे।

 


You may also like