Home » Blog » Big breaking: पुलगांव शराब भट्ठी में युवक की हत्या, चाकू से गला में वार कर भाग गया हत्यारोपी

Big breaking: पुलगांव शराब भट्ठी में युवक की हत्या, चाकू से गला में वार कर भाग गया हत्यारोपी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी

@CG Prime News @R.Sharma

भिलाई. पुलगांव शराब भट्ठी में हत्यारोपित ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक शराब खरीदने को लेकर दोनों युवकों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। पुलगांव शराब भट्ठी में दो युवक अलग-अलग गए थे। जहां दोनों की शराब खरीदने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच प्रमोद साहू (45 वर्ष) पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से घुमाकर सीधे उसके गले में मार दिया। जिससे प्रमोद जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। शराब भट्ठी के लोगों ने घटना की जानकारी दी। मौक पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी को ट्रेस कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

You may also like