Home » Blog » धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग पर भी कार्रवाई

धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग पर भी कार्रवाई

खम्हारडीह क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने का मामला, पुलिस ने चाकू जब्त कर दर्ज किया आर्म्स एक्ट का केस

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग पर भी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के खिलाफ Juvenile Justice Act के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किए गए हैं।

पान दुकान के पास नाबालिग पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को थाना खम्हारडीह की टीम को सूचना मिली कि अवंति विहार स्थित श्याम पान पैलेस के पास एक बालक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी बालक को पकड़कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत Arms Act 1959 की धारा 25 और 27 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर नाबालिग के खिलाफ जे.जे. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रेलवे लाइन के पास युवक गिरफ्तार

इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में खम्हारडीह क्षेत्र के चंडी नगर रेलवे लाइन के पास एक युवक लोगों को चाकू दिखाकर डराते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गणेश ध्रुव (19 वर्ष) पिता दीनकर ध्रुव निवासी देवारपारा, सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर के रूप में हुई है।

चाकू जब्त कर दर्ज किया मामला

पुलिस ने आरोपी गणेश ध्रुव के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

You may also like