बलौदाबाजार। जिले में आमजनों की शिकायतों के त्वरित निराकरण और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से शुरू किए गए “समाधान सेल” ने बड़ी सफलता प्राप्त की। दिनांक 27 जनवरी 2026 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक चाकू भी जप्त किया गया है।
समाधान सेल: त्वरित सूचना और कार्रवाई का माध्यम
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्यरत समाधान सेल की मदद से किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दी जा सकती है। इस सेल के माध्यम से अब तक कई आपराधिक मामलों में आरोपी धर-पकड़ में सफलता मिली है।
अलग-अलग ग्रामों में आरोपी पकड़े गए
दिनांक 27 जनवरी 2026 को समाधान सेल को सूचना मिली कि ग्राम सेमरिया, धुर्राबांधा और ग्राम तरेंगा में कुछ व्यक्ति चाकू लहराकर राहगीरों को डराते-धमकाते हैं। सूचना मिलते ही थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम ने तुरंत संबंधित ग्रामों में पहुंचकर अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों के खिलाफ पंजीबद्ध प्रकरण
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 47,48,49,50 और 51/2026, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
-
हरीश ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, ग्राम तरेंगा
-
प्रकाश ध्रुव, उम्र 28 वर्ष, ग्राम धुर्राबांधा
-
प्रहलाद यदू, उम्र 28 वर्ष, ग्राम सेमरिया
-
छोटू ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, ग्राम तरेंगा
-
गेंदराम ध्रुव, उम्र 27 वर्ष, ग्राम तरेंगा
पुलिस की सतर्कता और आमजन की सुरक्षा
समाधान सेल और भाटापारा ग्रामीण पुलिस की सतर्कता के कारण आमजन को भयभीत करने वाले इन आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
