Sunday, May 10, 2026
Home » Blog » विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का

विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का

सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. Vijay became the 9th Chief Minister of Tamil Nadu तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे। CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं। सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

राज्यपाल अर्लेकर ने टोक दिया

थलापित विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है। CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।

cg prime news

विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का

पहली बार सचिवालय पहुंचे विजय, CM कुर्सी पर बैठे, लोगों से मिले

तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद दस्तावेजों के पहले सेट पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय पहली बार सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

सेल्वी कीर्तना विजय कैबिनेट की सबसे छोटी मंत्री बनीं

सेल्वी एस कीर्तना विजय कैबिनेट में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। वे 29 साल की हैं। सबसे उम्रदराज सदस्यों में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद हैं। उनकी उम्र 61 साल है। शिवकाशी सीट से विधायक कीर्तना, विजय कैबिनेट की की एकमात्र महिला और सबसे छोटी उम्र की मंत्री हैं। कीर्तना, शिवकाशी से भी पहली महिला विधायक हैं, जिन्होंने इस सीट पर लगभग सात दशक के पुरुष वर्चस्व को समाप्त किया है। वे तमिल के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी मजबूत पकड़ रखती हैं।

You may also like