Monday, January 19, 2026
Home » Blog » रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा, IndiGo की कई फ्लाइट्स रद्द

रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा, IndiGo की कई फ्लाइट्स रद्द

रायपुर से बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। लगातार हो रही देरी से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन पर समय पर सूचना न देने का आरोप लगाया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Passengers create ruckus at Raipur airport, several IndiGo flights cancelled छत्तीसगढ़ की रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह से यात्रियों को हंगामा जारी है। इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई फ्लाइट अब तक उड़ान नहीं भर पाई, जिससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

बढ़ रही यात्रियों की भीड़

एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कई यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली। इंडिगो काउंटर पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच कई बार बहस की स्थिति भी बनी।

cg prime news

रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द

नाराज यात्री बोले नहीं मिल रहा कोई अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। लगातार हो रही देरी से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन पर समय पर सूचना न देने का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट स्टेटस को लेकर न तो कोई आधिकारिक अपडेट मिल रहा है और न ही ग्राउंड स्टाफ स्पष्ट जानकारी दे रहा है।

वीकली रेस्ट और छुट्टियों को अलग-अलग मानने का प्रावधान था

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के नए नियमों में वीकली रेस्ट और छुट्टियों को अलग-अलग मानने का प्रावधान था। यह नियम पायलटों और अन्य क्रू के थकान को कम करने के लिए बनाया गया था। हालांकि, अब क्रू को पहले की तरह हर 7 दिनों में लगातार 36 घंटे का आराम मिलेगा। DGCA के नए नियमों के कारण इंडिगो शुक्रवार को लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं।

कई जगह मारपीट की नौबत आ गई

एयरपोर्ट पर हालात बदतर हैं। यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें फ्लाइट्स की जानकारी नहीं मिल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते और झगड़ा करते देखे गए। कई जगह मारपीट की नौबत आ गई।

नए नियमों से राहत दे दी है

केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियमों से राहत दे दी है। सरकार ने अपना वह आदेश तत्काल वापस ले लिया है, जिसके तहत पायलटों समेत अन्य क्रू को हर 7 दिनों में लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था।

 

You may also like