Wednesday, June 24, 2026
Home » Blog » रायपुर में नेशनल हाइवे पर चलती ट्रक ने युवती को कुचला, दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, देखें…

रायपुर में नेशनल हाइवे पर चलती ट्रक ने युवती को कुचला, दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, देखें…

by CG Prime News
0 comments

रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक चलती ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को बुरी तरह रौंदा। इस भयानक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती किसी काम से चौक पार कर रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस भीषण हादसे के बाद राष्ट्रीय मार्ग जाम हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से फरार वाहन चालक को भी पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है। (Accident Video) जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like