रायपुर। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर यातायात पुलिस ने मोडिफाई सायलेंसर लगे 65 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान शहर के प्रमुख मार्गों में चेकिंग प्वाइंट लगाकर चलाया गया।
वाहनों से अमानक सायलेंसर हटाए
वाहनों के चालकों से मोटरयान अधिनियम के तहत 5000-5000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके बाद वाहनों से मोडिफाई सायलेंसर हटाकर जप्त किए गए। वाहन स्वामियों को केवल मानक सायलेंसर लगाने पर ही वाहन वापिस दिए गए।
तेज आवाज से सड़कों पर खतरा
पुलिस ने बताया कि अवैध सायलेंसर तेज आवाज करते हैं। अचानक फटाके जैसी आवाज से अन्य वाहन चालक डर जाते हैं और अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए सख्त कार्यवाही की गई।
आम नागरिकों और वाहन मालिकों से अपील
पुलिस ने बुलेट और अन्य स्पीड बाइक वाहन स्वामियों से अपील की कि वे केवल निर्माता द्वारा दिए गए मानक सायलेंसर ही लगवाएं। तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
आटो पार्ट्स संचालकों को भी चेतावनी
राजधानी रायपुर में संचालित आटो पार्ट्स संचालक और बुलेट वाहन विक्रेताओं से कहा गया कि अमानक और असुरक्षित सायलेंसर की बिक्री न करें। ऐसा करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
