Thursday, July 16, 2026
Home » Blog » सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव

10 ग्राम 24 कैरेट सोना 816 रुपए गिरकर 1.49 लाख रुपए पर आ गया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव

CG Prime News@दिल्ली. Gold and silver prices fall देश में शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया है। इसके साथ ही आसमान की ओर चढ़ रहे सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट जारी है। सोना खरीदने वालों के अच्छी खबर है। 18 जून यानी गुरुवार को भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,988 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 816 रुपए गिरकर 1.49 लाख रुपए पर आ गया है।

पहले चांदी की कीमतें बढ़ी अब गिरावट जारी

देश में पिछले एक साल से सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 140 दिन में चांदी 1.42 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

27 हजार गिरा सोना का भाव

चांदी की तरह सोना का भाव ऑल टाइम हाई ( all-time high) पर पहुंच गया था। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे। जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 27 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। देश में सोने की कीमत ऑल टाइम हाई होकर अब गिर रही है।


सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

You may also like