Tuesday, August 4, 2026
Home » Blog » CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

आरोपियों ने युवती से की थी 70 हजार की डिमांड, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दोस्ती और प्यार का झांसा देकर अपनी ही गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो-फोटो इंस्टाग्राम में वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने युवती से 70 हजार रुपए की डिमांड की थी। युवती की शिकायत के बाद मुख्य आरोपी युवक अकबर खान को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि पीडि़त युवती ने सिटी कोतवाली जांजगीर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाईं । जांजगीर आकर झांसे में लेकर फोटो-वीडियो बनाए। फिर इंस्टाग्राम पर वायरल करने लगा। मना करने पर आरोपी 70,000 रुपए की मांग करने लगा। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज कराई।

साइबर तकनीकी के माध्यम से बिहार से पकड़ा आरोपी को

पुलिस ने इस मामले में इंस्टाग्राम आईडी की साइबर सेल से जांच कराई। पूर्व में दो स्थानीय आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अकबर खान पैसे न मिलने पर लगातार फोटो-वीडियो वायरल कर रहा था। साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी का बिहार में पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिहार राज्य जाकर आरोपी को पकड़ा गया।


पूछताछ में कबूला जुर्म, मोबाइल जब्त

पुलिस टीम ने आरोपी अकबर खान निवासी ग्राम चूरेसर, पोस्ट रामदिरहा, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

1. अकबर खान पिता एनुअल खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चूरेसर, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

2. प्रेम कुमार सूर्यवंशी पिता तुलसीराम सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाली भाठापारा जांजगीर
3. शिवम भवानी पिता मनहरन भवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्कूल पारा नहर के पास पाली जांजगीर

इस टीम ने आरोपियों को पकड़ा

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक रंजीत कुमार कंवर चौकी प्रभारी नैला, एएसआई अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।

You may also like