सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
दुर्ग। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराते हुए युवकों द्वारा भय का वातावरण निर्मित करने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब इंस्टाग्राम पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। (Police arrested three youths for brandishing a fake pistol in an Instagram reel.)
यह भी पढ़ेः जिलाबदर आदेश पर हाईकोर्ट सख्त, हस्तक्षेप से इनकार
सार्वजनिक स्थान पर डराने का प्रयास
जांच में पाया गया कि आरोपी सुमित बाजार के पास स्टेशन रोड क्षेत्र में वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो बना रहे थे। उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर आमजन में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, इस कृत्य से क्षेत्र में भय की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्टल जब्त
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जयदीप कांडा (36 वर्ष), गगनप्रीत सिंह (37 वर्ष) और पवनदीप सिंह (32 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल जब्त की गई है। तीनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
