Home » Blog » सांसद चिंतामणि महाराज ने साय सरकार को घेरा, बोले–ईमानदारी से कहूं तो छत्तीसगढ़ में फेल हो गई जल जीवन मिशन योजना, मंत्री से संतरी तक सबकी लापरवाही

सांसद चिंतामणि महाराज ने साय सरकार को घेरा, बोले–ईमानदारी से कहूं तो छत्तीसगढ़ में फेल हो गई जल जीवन मिशन योजना, मंत्री से संतरी तक सबकी लापरवाही

by CG Prime News
0 comments

अंबिकापुर। Sarguja water crisis केंद्र सरकार द्वारा गांव गांव में मीठा पानी देने के लिए जल जीवन मिशन योजना बनाई गई है। योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना है. लेकिन विभागीय लापरवाही और ठेकेदार द्वारा किए जा रहे धीमी गति के काम के कारण शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

इसको लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन योजना बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। उन्होंने कहा कि, योजना का प्रदेश में फेल होना पूरी तरह से सरकार की गलती है। सरगुजा संभाग में पेयजल को लेकर बनी हाहाकार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने जल अधिकारियों से बैठक का भरोसा दिलाया।

जानिए क्या है जिले में स्थिति

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मालखरौदा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक जल जीवन मिशन के तहत गांव के सभी घरों में पानी पहुंचाए जाने पानी टंकी व नल कनेक्शन का निर्माण किया गया है, लेकिन हकीकत में इस योजना से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण मालखरौदा मुख्यालय में देखा जा सकता है।

Sarguja water crisis देखिए सांसद का बयान

You may also like