CG Prime News@दुर्ग. Moneylender Harish Parakh arrested in Durg दुर्ग जिले में दो दिनों के अंदर दूसरा सूदखोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। शुक्रवार को पद्मनाभपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरसी निवासी आरोपी हरीश पारख, उम्र 60 वर्ष से 11 चेकबुक, इकरारनामा, साहूकारी लाइसेंस जब्त किया गया है। आरोपी ने पीडि़त को 1,60,000 उधार दिया था। इसके एवज में 22 लाख रुपए की डिमांड करने लगा था। पीडि़त की शिकायत के बाद सूदखोर को गिरफ्तार किया गया है।
10 फीसदी ब्याज से वसूला पैसा
पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को पीडि़त ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडि़त ने बताया कि उसने अपना स्वास्थ खराब होने से आरोपी हरीश पारख से पैसों की आवश्यकता होने पर 1,60,000 रू लिया था। आरोपी उधार लिए गए रकम के एवज में 10 प्रतिशत ब्याज वसूल करता था। ब्याज नहीं देने पर राशि दोगुना करता था। उक्त उधार के रूप में लिए गए रकम को प्रार्थी के द्वारा आरोपी को 3,20,000 रुपए उधारी और ब्याज का रकम वापस किया जा चुका है।
11 ब्लैंक चेक में कराया साइन
आरोपी अवैध तरीके से प्रार्थी के स्टेट बैंक शाखा के 11 चेक में हस्ताक्षर करवाकर 22 लाख रूपए का मांग करने लगा। आरोपी के धमकी और अवैध वसूली से तंग आकर पीडि़त ने थाना पदमनाभपुर में आरोपी हरीश पारख के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया।
कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई
शिकायत पर थाना में अप0 क0 89/2026 घारा 296,351(2), 308 (2) बीएनएस एवं 04 कर्जा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी हरीश पारख को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा बताया गया कि पीडि़त को 1,60,000 रु उधारी रकम देकर प्रार्थी से 11 खाली चेक में हस्ताक्षर करवाकर 22 लाख रूपए मांगा था। आरोपी ने इकरारनामा भी बनवाना स्वीकार किया। जिसके बाद 29 जनवरी को आरोपी हरीश पारख को गिरफ्तार किया गया है।
