इवेंट में छाईं माधुरी दीक्षित
मुंबई. बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट के दौरान अपने आइकॉनिक गाने ‘धक धक करने लगा’ पर डांस कर फैंस का दिल जीत लिया। जैसे ही माधुरी स्टेज पर पहुंचीं, पूरा हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। उनकी एनर्जी, एक्सप्रेशंस और ग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो आज भी डांस की क्वीन हैं। (Madhuri Dixit’s dance stole the show at the event)
यह भी पढ़ेः गेमिंग लत, 3 सगी बहनों ने बिल्डिंग की 9 वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
नारंगी साड़ी में दिखा क्लासिक अंदाज
इवेंट में माधुरी चमकीली नारंगी साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज और खुले घुंघराले बालों में नजर आईं। मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। जैसे ही म्यूजिक बजा और उन्होंने ‘धक धक’ का सिग्नेचर स्टेप किया, वहां मौजूद फैंस झूम उठे।

‘मां बहन’ सीरीज का हुआ ऐलान
यह मौका माधुरी दीक्षित की आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज ‘मां बहन’ के लॉन्च का था। इस सीरीज में माधुरी एक मजबूत और प्रभावशाली मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि अभिनेत्री तृप्ति डिमरी उनकी बेटी के किरदार में होंगी। सीरीज महिला रिश्तों, भावनात्मक जुड़ाव और संघर्षों की गहरी कहानी को दर्शाने वाली बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
माधुरी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई पैपराजी पेज, जिनमें ताहिर जासूस भी शामिल हैं, ने इस वीडियो को शेयर किया है। फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें “एवरग्रीन क्वीन” और “ग्रेस की मिसाल” बता रहे हैं।
चार दशकों का सुनहरा करियर

