Home » Blog » कोरबा में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पाली थाना क्षेत्र की घटना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
कोरबा में भीषण सड़क हादसा, कार से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत

CG Prime News@कोरबा. road accident in korba  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के चैतमा में डिस्पोजल फैक्ट्री के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

कार और बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

कार सवारों को भी आई चोट

हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से बाइक सवार गंभीर घायल को इलाज के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं।


शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी

मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर श्वेता सोनी ने बताया कि घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है और वह ठीक से होश में नहीं था। प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

You may also like