Home » Blog » खाकी वर्दी हुई शर्मसार! शराब के नशे में झूमता नजर आया आरक्षक, लोगों ने बनाया VIDEO, फिर… मचा बवाल

खाकी वर्दी हुई शर्मसार! शराब के नशे में झूमता नजर आया आरक्षक, लोगों ने बनाया VIDEO, फिर… मचा बवाल

by CG Prime News
0 comments

लोरमी। Viral Video: छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरक्षक वर्दी में ही शराब के नशे में लड़खड़ाता नजर आ रहा है। यह घटना मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी ड्यूटी के सिलसिले में आया हुआ था।

भट्टी देखकर खुद को रोक नहीं पाया आरक्षक

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि नशे में धुत आरक्षक मुंगेली जिले में पदस्थ रोशन कुमार पहाड़ी का है, जो सरकारी काम से लोरमी आया था। इस दौरान शराब भट्टी को देख वह अपने आप को रोक नहीं पाया और शराब पीने चला गया। शराब पीने के बाद वह भट्टी के पास लड़खड़ाता नजर आ रहा है, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोग सहारा देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इस शर्मसार घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

Viral Video: वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी आरक्षक शराब के नशे में असंतुलित अवस्था में है। कुछ स्थानीय लोग उसे सहारा देकर संभालने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं। इस पूरी घटना को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या होगी कार्रवाई ?

छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन ऐसे मामले पूरे विभाग की साख पर बट्टा लगाते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद आरोपी आरक्षक पर उचित कार्रवाई की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

You may also like