Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » दंतेवाड़ा में पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बिस्तर के पास पड़ा मिला जहर का डिब्बा, परिजन बोले हमें नहीं पता

दंतेवाड़ा में पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बिस्तर के पास पड़ा मिला जहर का डिब्बा, परिजन बोले हमें नहीं पता

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल जिला दंतेवाड़ा में एक कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर लिया। उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पूरा मामला जिले के गढ़मिरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस लाइन में पदस्थ जवान के सुसाइड के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इधर सुसाइड को लेकर पुलिस अफसरों का कहना है कि, पारिवारिक कारणों की वजह से उसने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जवान के शव के पास मिला जहर
एएसपी आरके बर्मन ने कहा कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिस जगह शव था, वहां पास में ही एक जहर का डिब्बा मिला है। शुरुआती तौर पर पारिवारिक कारण की वजह से जवान ने आत्महत्या की है, यह पता चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जहर का डब्बा जब्त कर लिया गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जवान ने आखिर सुसाइड क्यों किया।

सुबह परिजनों ने दी सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाले जवान का नाम महेश मड़कामी है, जो कि दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में पदस्थ था। 18 फरवरी की रात अपने घर में था। रात में खाना खाकर सो गया था। बुधवार 19 फरवरी की सुबह बिस्तर में ही अचेत होकर पड़ा था। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

You may also like