Home » Blog » रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

मृतक की पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Former MLA’s Son Commits Suicide by Hanging in Raipur छत्तीसगढ़ में एक पूर्व विधायक के बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है।

खुद को कमरे में कर लिया था बंद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिजनों ने सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पत्नी ने लगाए मृतक पर गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और उससे मारपीट भी की जाती थी। जिसके कारण वह अपने मायके चली गई थी। इसी दौरान पति ने सुसाइड किया है। ससुराल वाले मृतक की मौत का जिम्मेदार मुझे ठहरा रहे हैं, जबकि मैं यहां थी भी नहीं।

अविभाजित मध्यप्रदेश में भी रह चुके हैं मंत्री

जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक बने थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

हुआ था मृतक का विवाद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी।

पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

You may also like