Home » Blog » रायपुर एयरपोर्ट में लाखों के कोकीन के साथ पकड़ाया विदेशी युवक

रायपुर एयरपोर्ट में लाखों के कोकीन के साथ पकड़ाया विदेशी युवक

दिल्ली से रायपुर पहुंचा था विदेशी युवक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. foreign national was caught with cocaine at Raipur airport छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर एक नाइजीरियन युवक मादक पदार्थ कोकीन के साथ पकड़ाया। विदेशी युवक से जब्त कोकीन की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला माना थाना इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने नाइजीरियन युवक को 270 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है।

दिल्ली से रायपुर पहुंचा था विदेशी युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विदेशी युवक दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के अंदर ही डीआरआई की टीम ने संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से करीब 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई। जिसके बाद डीआरआई ने विदेशी युवक को अपने कब्जे में ले लिया।

आरोपी विदेशी युवक से पूछताछ जारी

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, आरोपी विदेशसी युवक से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोकीन कहां से लाई गई थी। इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

एयरपोर्ट के अंदर दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ कोकीन बरामद होने के बाद डीआरआई की टीम ने आरोपी विदेशी युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे डीआरआई कार्यालय ले जाया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

जब्त की गई थी 1 करोड़ की हेरोइन

रायपुर पुलिस ने 6 महीने पहले इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को बेनकाब किया था। टिकरापारा पुलिस और ACCU की टीम ने छापेमारी कर 9 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा। इनके पास से 412 ग्राम 87 मिलीग्राम हेरोइन की जब्ती की थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है।

You may also like