ग्राम मांढीतराई में जानलेवा हमला
डोंगरगढ़ | दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम लगभग 08:30 बजे ग्राम मांढीतराई थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया। प्रार्थी रूपेश उर्फ भागवत वर्मा और अन्य ग्रामीणों ने आरोपी कांता पारधी को गाली-गलौज करने से मना किया।
आरोपी ने चाकू से किया हमला
गुस्से में आरोपी कांता पारधी, पिता बिसेश्वर पारधी, उम्र 23 वर्ष, अपने घर से धारदार चाकू लेकर प्रार्थी के घर के सामने पहुंचा। आरोपी ने प्रार्थी के पिता लालचंद वर्मा के दाहिने कान में वार कर चोट पहुंचाई और बीच-बचाव करने आए प्रार्थी रूपेश को भी हाथ-मुक्कों से मारपीट कर घायल किया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल ने स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया।
चाकू जब्त और न्यायिक रिमांड
आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी द्वारा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध भी घटित करना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 30 जनवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और न्यायिक रिमांड लिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, प्र.आर. 89 संजय चौधरी, आरक्षक किशन कुमार चंद्रा, नरेंद्र प्रजापति, अरुण मनहर और लीलाधर मंडलोई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी का विवरण:
नाम: कांता पारधी, पिता: बिसेश्वर पारधी, उम्र: 23 वर्ष, पता: ग्राम मांढीतराई, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
