Home » Blog » दुर्ग में हत्या के आरोपी के अवैध होटल पर चला बुलडोजर, धार्मिक आयोजन में युवक का मर्डर

दुर्ग में हत्या के आरोपी के अवैध होटल पर चला बुलडोजर, धार्मिक आयोजन में युवक का मर्डर

धार्मिक आयोजन के दौरान की थी हत्या

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime New@दुर्ग. Bulldozers run on illegal hotel of murder accused in Durg दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हत्या के आरोपी के अवैध होटल पर नगर निगम दुर्ग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर बुलडोजर चला दिया। आरोपी शक्ति नगर चौक मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित कर रहा था। निगम दुर्ग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के बाद अवैध निर्माण हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

धार्मिक आयोजन के दौरान की थी हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार16.02.2026 को रात्रि लगभग 9:30 बजे थाना मोहन नगर क्षेत्र मे धार्मिक आयोजन के दौरान क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 109, 3(5)बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जांच में अवैध रूप से होटल संचालन मिला

विवेचना के दौरान आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर होटल संचालित किया जाना पाया गया। इस संबंध में दुर्ग पुलिस द्वारा नगर निगम दुर्ग को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्राचार किया गया था। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अवैध कब्जे को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।

You may also like