CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
कोंडागांव में सीएएफ जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरलेटेस्ट

कोंडागांव में CAF जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

by Dakshi Sahu Rao June 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोंडागांव.CAF jawan commits suicide in Kondagaon chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कैंप की है। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कोंडागांव में सीएएफ जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

कोंडागांव में सीएएफ जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

इंसास राइफल से मारी गोली

CAF जवान का नाम जोगेंद्र नेताम (45) है, जो बड़ेडोंगर का रहने वाला था। 3 महीने पहले जोगेंद्र की पोस्टिंग हुई थी। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 5वीं बटालियन में पदस्थ था और कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपनी INSAS सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जोगेंद्र नेताम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि शुरुआती जांच में व्यक्तिगत तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

जांच के बाद साफ होगी वजह

इस मामले में एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है। निजी परेशानी या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG में धान की जगह दूसरी फसल बोने पर 15000/ एकड़ मिलेगा, 4 शहरों में ई बस चलेगा
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

CG में धान की जगह दूसरी फसल बोने पर 15000/ एकड़ मिलेगा, 4 शहरों में ई बस चलेगा

by Dakshi Sahu Rao June 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh Cabinet meeting छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और निवेश को नई दिशा देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में आयोजित बैठक में किसानों के लिए नई प्रोत्साहन योजना, राज्य की बिजली कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और खनिज परिवहन व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त करने जैसे प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

बिजली कंपनी में आम जनता कर सकेगी निवेश

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक सहमति दी है। सरकार का मानना है कि इससे कंपनी की वित्तीय क्षमता मजबूत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और आम निवेशकों को राज्य की प्रमुख सार्वजनिक कंपनी में निवेश का अवसर मिलेगा।

धान छोड़ दूसरी फसल पर मिलेगा प्रोत्साहन

खरीफ सीजन 2026 से कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दी गई है। इसके तहत धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलें लगाने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पोर्टल में पंजीयन के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

पीडीएस हितग्राहियों को मिलता रहेगा चना

राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र परिवारों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी चना उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद की अनुमति प्रदान की गई है।

चार प्रमुख शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के अनुसार इससे प्रदूषण में कमी आएगी और शहरी परिवहन व्यवस्था अधिक सुविधाजनक बनेगी।

योग शिक्षा और खनिज परिवहन में भी बदलाव

कैबिनेट ने योग विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन करने का निर्णय लिया है। वहीं खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए RFID टैग और वाहन ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है।

विकास और पारदर्शिता पर सरकार का फोकस

सरकार का दावा है कि इन निर्णयों से कृषि विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा, निवेश के नए अवसर बनेंगे, सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही किसानों, निवेशकों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
तीनों फिल्म का जलवा कायम
फीचरमनोरंजनमुंबईलेटेस्ट

पेद्दी की धमाकेदार कमाई जारी, है जवानी तो इश्क होना है मजबूत, बंदर को दर्शकों का इंतजार

by cgprimenews.com June 9, 2026
written by cgprimenews.com

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का दबदबा बरकरार

मुंबई. Paddi’ continues its sensational box-office run; ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ is going strong; ‘Bandar’ awaits its audience. साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 28.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जो दूसरे दिन की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 125 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कमाई 149 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।

फिल्म को सबसे ज्यादा समर्थन तेलुगू दर्शकों से मिल रहा है। तीसरे दिन तेलुगू संस्करण से लगभग 25.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि हिंदी संस्करण का योगदान करीब 2.80 करोड़ रुपये रहा।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बनाए रखी रफ्तार

निर्देशक डेविड धवन की रोमांटिक-कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कारोबार करीब 7.25 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 14.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 17 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यदि फिल्म की मौजूदा रफ्तार बनी रही तो यह जल्द ही अपने निर्माण बजट की भरपाई कर सकती है।

‘बंदर’ को वर्ड-ऑफ-माउथ का सहारा

बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘बंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित शुरुआत नहीं मिल पाई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर लगभग 95 लाख रुपये तक पहुंच गई। दूसरे दिन लगभग 90 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद फिल्म दो दिनों में 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। वर्तमान में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 1.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1.74 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को सीमित स्क्रीन और अन्य बड़ी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि सकारात्मक दर्शक प्रतिक्रिया आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई को गति दे सकती है।

किस फिल्म का पलड़ा भारी?

मौजूदा आंकड़ों के अनुसार ‘पेद्दी’ स्पष्ट रूप से बॉक्स ऑफिस की सबसे मजबूत फिल्म बनकर उभरी है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी स्थिर प्रदर्शन कर रही है, जबकि ‘बंदर’ के लिए आने वाला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड-ऑफ-माउथ आने वाले दिनों में इन फिल्मों की दिशा तय करेगी।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
टीएमसी सांसदों की बगावत के बीच ममता बनर्जी और एनडीए से जुड़ा राजनीतिक घटनाक्रम
दिल्लीफीचरराजनीतिलेटेस्ट

TMC में बड़ी बगावत, 20 सांसदों ने NDA को समर्थन देने की जताई इच्छा

by cgprimenews.com June 9, 2026
written by cgprimenews.com

ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका

कोलकाता/नई दिल्ली. Major rebellion in TMC; 20 MPs express desire to support the NDA. पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के 20 सांसदों ने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने की इच्छा व्यक्त की। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

यह भी पढ़ेः विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघला लोहा गिरने से 8 मजदूरों की मौत

सांसदों ने राजनीतिक भविष्य को लेकर जताया भरोसा

टीएमसी सांसद काकोली दस्तीदार ने कहा कि उनके सहित कई सांसदों ने पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक माहौल और चुनावी संकेतों को देखते हुए एनडीए के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में उनकी राजनीतिक भूमिका और प्रभाव एनडीए के साथ अधिक सुरक्षित रह सकता है।

अलग बैठने की व्यवस्था की भी मांग

सूत्रों के अनुसार, बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को भेजे गए पत्र में संसद के भीतर अलग बैठने की व्यवस्था की मांग भी की है। यह कदम पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत माना जा रहा है। यदि सांसदों की संख्या दल-बदल कानून में निर्धारित दो-तिहाई सीमा तक पहुंचती है, तो उनके खिलाफ दलबदल विरोधी प्रावधान लागू होने की संभावना कम हो सकती है।

शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें

इस पूरे घटनाक्रम से पहले टीएमसी के कई सांसदों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद से ही पार्टी में संभावित टूट और बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई थीं। बैठक में शामिल नेताओं में काकोली दस्तीदार, शताब्दी रॉय, दीपक अधिकारी (देव), प्रसुन बनर्जी, पार्थ भौमिक, कालिपदा सोरेन और अन्य सांसदों के नाम सामने आए हैं।

INDIA गठबंधन की बैठक के बीच बढ़ी चुनौती

दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने टीएमसी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी जहां विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने में जुटे थे, वहीं पार्टी के भीतर असंतोष की खबरों ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि सांसदों का यह समूह औपचारिक रूप से एनडीए का समर्थन करता है, तो इसका असर पश्चिम बंगाल की राजनीति और संसद में टीएमसी की स्थिति दोनों पर पड़ सकता है।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्ट

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघला लोहा गिरने से 8 मजदूरों की मौत

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@विशाखापट्टनम. visakhapatnam steel plant accident 8 workers dead आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल को तत्काल मौके पर तैनात किया गया।

पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट के उत्पादन क्षेत्र में करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ लोहा अचानक मजदूरों पर गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि आठ श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

जांच में जुटा प्रबंधन

हादसे के बाद स्टील प्लांट प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। तकनीकी खराबी, उपकरणों की विफलता अथवा सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की कमी जैसे सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने ली जानकारी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य की गृह मंत्री ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतक श्रमिकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

देश का प्रमुख तटीय स्टील प्लांट

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट देश का पहला और प्रमुख तटीय स्टील संयंत्र माना जाता है। केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित इस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में वर्ष 1992 से उत्पादन शुरू हुआ था। लगभग 33 हजार एकड़ क्षेत्र में फैले इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता करीब 7.3 मिलियन टन प्रतिवर्ष है। यह संयंत्र कच्चे माल के आयात और तैयार इस्पात के निर्यात के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
इजराइल में नौकरी का बड़ा मौका, 3500 केयर गिवर पदों पर भर्ती, मिलेगा 2 लाख रुपये मंथली सैलरी 
छत्तीसगढ़जॉबदुर्गफीचरलेटेस्ट

इजराइल में नौकरी का बड़ा मौका, 3500 केयर गिवर पदों पर भर्ती, मिलेगा 2 लाख रुपये मंथली सैलरी 

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.israel caregiver recruitment 3500 posts 2 lakh salary indian youth 2026 छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) द्वारा इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3,500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और अंतरराष्ट्रीय कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

लगभग 2 लाख रुपये मासिक वेतन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न भत्तों और सुविधाओं सहित लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। निर्धारित कटौतियों के बाद कर्मचारियों को लगभग 1,99,770 रुपये मासिक शुद्ध वेतन प्राप्त होगा। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

आवास, भोजन और बीमा जैसी सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को नियोक्ता की ओर से आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिनों का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में छह दिन कार्य व्यवस्था का लाभ भी मिलेगा। यह पैकेज विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आकर्षक माना जा रहा है।

पात्रता और आवश्यक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। आवेदक के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो, उसकी लंबाई 1.5 मीटर से अधिक और वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा होना चाहिए। उम्मीदवार ने पहले इजराइल में कार्य नहीं किया हो।

चिकित्सा एवं केयर गिविंग प्रशिक्षण अनिवार्य

आवेदकों के पास 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ANM, GNM, BSC नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट से संबंधित प्रमाणपत्र धारक भी आवेदन के पात्र होंगे।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस और इजराइली नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू शामिल होगा। अंतिम चयन पूरी तरह योग्यता और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। रोजगार विभाग ने युवाओं से केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने और भर्ती के नाम पर सक्रिय दलालों एवं फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर में आग लगने के बाद भारतीय नौसेना ने 24 भारतीय नाविकों को बचाया। ईरान-इजराइल तनाव, अमेरिकी कूटनीतिक प्रयास और भारत की एडवाइजरी पर पढ़े पूरी रिपोर्ट।
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़देशफीचरलेटेस्टवॉशिंगटन

होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर में लगी आग, भारतीय नौसेना ने 24 भारतीय नाविकों को बचाया

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Fire breaks out on oil tanker near Strait of Hormuz; Indian Navy rescues 24 Indian sailors  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट के निकट एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे के समय जहाज पर मौजूद 24 भारतीय नाविकों को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरुआती रिपोर्टों में जहाज पर संभावित हमले की आशंका जताई गई है, हालांकि संबंधित एजेंसियों द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाई

समुद्री सुरक्षा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सभी भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना के कारणों की जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ईरान ने सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा की

इस बीच ईरान ने घोषणा की है कि उसने फिलहाल इजराइल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी है। हालांकि तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इजराइल द्वारा लेबनान या किसी अन्य क्षेत्र में हमला किया जाता है तो उसका जवाब पहले से अधिक कड़ा होगा। इस बयान को क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमेरिका युद्धविराम की कोशिशों में सक्रिय

अमेरिका भी संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में जुटा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि इजराइल और ईरान दोनों ही तनाव कम करने के इच्छुक हैं तथा संभावित समझौते को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अंतिम समझौता होने तक ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध और नाकाबंदी जारी रह सकती है।

इजराइल का दावा: एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान में कई हवाई सुरक्षा प्रणालियों पर हमले किए हैं। सेना के अनुसार, उन ठिकानों को निशाना बनाया गया जहां ऐसे मिसाइल सिस्टम तैनात थे जो लड़ाकू विमानों के लिए खतरा बन सकते थे। इजराइल ने कार्रवाई से जुड़े वीडियो भी जारी किए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और परिस्थितियों के अनुसार जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 20 सांसदों ने छोड़ा TMC, NDA को दिया समर्थन
कोलकाताछत्तीसगढ़फीचरराजनीतिलेटेस्ट

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 20 सांसदों ने छोड़ा TMC, NDA को दिया समर्थन

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता. Major setback for Mamata Banerjee; 20 MPs quit TMC TMC प्रमुख ममता बनर्जी को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। पहले विधायकों और अब सांसदों ने साथ छोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसर लोकसभा के 28 टीएमसी सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। लोकसभा में TMC के अभी 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। इससे पहले 3 जून को बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इस गुट ने ऋतब्रत को अपना नेता बनाया है।

लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

सांसद और टीएमसी की पूर्व नेता काकोली ने भी सोमवार को यही दावा किया। उन्होंने बताया कि 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। इस बारे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला  को पत्र भी भेज दिया गया है।

इन बड़े सांसदों ने दिया NDA को समर्थन

टीएमसी सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, असित मल, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और प्रसून बनर्जी मौजूद रहे।

भाजपा प्रभारी के घर की मीटिंग

टीएमसी के 11 सांसदों ने सोमवार दोपहर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की। इस दौरान सुबह TMC के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे चुके सुखेंदु शेखर रे भी मौजूद रहे। बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी भी इनसे मिलने पहुंचे।

लोकसभा सांसद काकोली घोष भी पार्टी से इस्तीफा दे चुकीं

काकोली घोष ने दावा किया कि वह अभी भी लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला साथी सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसदों ने NDA के साथ जाने का फैसला किया है। उनका मानना है कि यही जनता के जनादेश के अनुरूप है।

काकोली ने 27 मई को टीएमसी छोड़ दी है, लेकिन सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया था। प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में काकोली ने लिखा था कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है।

 

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
कोलकाताक्राइमछत्तीसगढ़देशफीचरलेटेस्ट

बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता. TMC leader Jahangir Khan arrested in Bengal पश्चिम बंगाल में टीएमसी (TMC) नेता जहांगीर खान को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ सात एफआईआर की गई थीं। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास से हुई।

नेपाल भागने की तैयारी में था TMC नेता

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए टीएमसी नेता नेपाल भागने की फिराक में था। अभी बंगाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जहांगीर को कोलकाता ला रही है।

बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

दोबार चुनाव में छोड़ दिया था मैदान

जहांगीर ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बडिय़ों के कारण यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया था और कहा था कि वे चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं। 24 मई को आए नतीजे में जहांगीर की हार हुई। इसके बाद से जहांगीर लगभग गायब ही रहे। उन्हें न तो घर पर देखा गया और न ही पार्टी कार्यालय में।

अवैध वसूली का आरोप

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जहांगीर को अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोट्र्स में पहले यह दावा किया गया था कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी। इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है।

चुनाव में ‘पुष्पा’ स्टाइल छवि बनाई थी

जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का चर्चित डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ भी बोला था। उन्होंने खुद को इलाके के ऐसे मजबूत नेता के रूप में पेश किया, जो किसी दबाव के सामने नहीं झुकेगा।

FIR दर्ज होने पर हाईकोर्ट गए थे

मई 2026 में जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी से संरक्षण मांगा था। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जहांगीर के खिलाफ 2019 में दर्ज एक मामले में और फालता री-पोल से पहले हाईकोर्ट ने सिक्योरिटी दी थी, लेकिन 26 मई को सभी सुरक्षा वापस ले ली गई थीं।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में मंकी रिजॉर्ट के पीछे पुलिस का छापा, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में मंकी रिजॉर्ट के पीछे पुलिस का छापा, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. 15 accused arrested for gambling at ‘Monkey Resort’ in Durg. जुआ पर दुर्ग पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलगांव थाना क्षेत्र के मंकी रिजॉर्ट के पीछे जुआ फड़ पर पुलगांव पुलिस बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.34 लाख की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के कब्जे से कैश राशि, ताश पत्ती, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्रवाई की है।

दुर्ग में मंकी रिजॉर्ट के पीछे पुलिस का छापा, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में मंकी रिजॉर्ट के पीछे पुलिस का छापा, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से लगा रहे थे रुपए-पैसों का दाव

थाना पुलगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 धारा 3, 4 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।
2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।
6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।
7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।
9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।
14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

जब्त सामान

1. नगदी रकम- 1,82,000/-
2. 52 पत्ती ताश
3. 12 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत 1,80,000/-
4. 17 विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत 68,000/-
5. 02 कीपैड मोबाइल, अनुमानित कीमत ?4,000/-
कुल जप्ती मूल्य : 4,34,000 रुपए

दुर्ग पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम

by Dakshi Sahu Rao June 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. 13-year-old girl gang-raped in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 13 साल की लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि लड़की का बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 मई को वह अचानक लापता हो गई। रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी रिपोर्ट

इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने आप-बीती सुनाई। जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे।

बॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

जहां बॉयफ्रेंड के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया। आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। आगे की कार्रवाई की जा रही है, उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया

इस मामले में टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्राइवेट स्कूल के टीचर ने छात्रा से किया रेप

वहीं, एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 15 साल की छात्रा को प्यार में फंसाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बताने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
इजरायल की एयर डिफेंस प्रणाली मिसाइलों को रोकते हुए।
अंतर्राष्ट्रीयदिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

ईरान का मिसाइल हमला, इजरायल में फिर गूंजे सायरन

by cgprimenews.com June 8, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली. Iran’s missile attack triggers another siren in Israel. मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने रविवार देर रात इजरायल की ओर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद इजरायल के विभिन्न हिस्सों में सायरन बजने लगे और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर पहुंच गईं। इजरायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार, हालिया संघर्ष विराम के बाद यह पहला बड़ा मिसाइल हमला माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेः पुतिन का बड़ा बयान, भारत- US नजदीकियों से नहीं बदलेगा रूस-भारत रिश्ता

IDF ने किया मिसाइल हमले का दावा

इजरायली सेना ने बताया कि ईरान से दागी गई मिसाइलों का समय रहते पता लगा लिया गया था। इसके बाद वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया। सेना के अनुसार, कई मिसाइलों को रास्ते में ही रोक लिया गया, जबकि अन्य संभावित खतरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। IDF ने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में सायरन बजाकर नागरिकों को सतर्क किया गया और सुरक्षा निर्देश जारी किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या व्यापक जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह

इजरायली वायु सेना (IAF) ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि अलर्ट मिलने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें और अगली सूचना मिलने तक वहीं रहें। होम फ्रंट कमांड ने मोबाइल अलर्ट सिस्टम के जरिए भी लोगों को चेतावनी संदेश भेजे।अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे संभावित खतरे के दौरान लोगों की जान बचाई जा सकती है।

बेरुत हमले के बाद बढ़ी तल्खी

रिपोर्टों के मुताबिक, इससे पहले लेबनान स्थित हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच तनाव बढ़ा था। इजरायल ने बेरुत के दाहियेह क्षेत्र में कथित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद क्षेत्रीय हालात और अधिक संवेदनशील हो गए।

ईरान ने पहले ही दी थी चेतावनी

ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारियों ने पहले संकेत दिए थे कि दाहियेह पर हुए हमले का जवाब दिया जाएगा। इसी पृष्ठभूमि में ताजा मिसाइल हमले को देखा जा रहा है। हालांकि दोनों देशों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव जल्द नहीं थमा तो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट