CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
भिलाई में औद्योगिक सुरक्षा बैठक
छत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

4 साल में 31 औद्योगिक हादसे, 32 मौतें, कलेक्टर की उद्योगों को चेतावनी

by cgprimenews.com June 8, 2026
written by cgprimenews.com

अब लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

भिलाई. 31 industrial accidents, 32 deaths in 4 years, Collector warns industries. जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और श्रमिकों की मौत के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने उद्योग संचालकों, फैक्ट्री प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया कि अब सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

यह भी पढ़ेः दुर्गः जनऔषधि केंद्र संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, युवती की शिकायत

चार वर्षों में 31 हादसे, 32 लोगों की मौत

बैठक के दौरान कलेक्टर ने पिछले चार वर्षों के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 31 गंभीर दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 32 श्रमिकों की जान गई। उन्होंने कहा कि इन हादसों से कई परिवारों का सहारा छिन गया और अनेक कर्मचारी स्थायी रूप से घायल होकर आज भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

अप्रशिक्षित कर्मचारियों से जोखिम भरे कार्य चिंता का विषय

प्रशासन के अनुसार कई औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षित कर्मचारियों के बजाय अन्य कर्मियों से तकनीकी और जोखिमपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। हेल्पर से मशीन संचालन, अस्थायी कर्मचारियों से तकनीकी कार्य तथा पर्याप्त सुरक्षा प्रशिक्षण के अभाव को दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह माना गया। सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उपयोग पर भी सवाल उठाए गए।

दुर्घटनाएं छिपाने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी औद्योगिक दुर्घटना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दी जाए। यदि कोई उद्योग प्रबंधन हादसों को छिपाने या जानकारी दबाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और आपातकालीन संपर्क नंबर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए।

सभी कर्मचारियों के लिए समान सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य

बैठक में कहा गया कि स्थायी, संविदा और अस्थायी सभी कर्मचारियों को समान स्तर की सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्योगों की जिम्मेदारी है। बॉयलर, कंप्रेसर और भारी मशीनों के नियमित निरीक्षण तथा केमिकल इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

सुरक्षा मानकों पर नहीं होगा समझौता

बैठक में प्रमुख औद्योगिक संस्थानों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर प्रस्तुति दी गई। उद्योग प्रतिनिधियों ने कुछ सुझाव भी रखे, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रमिक सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वर्षवार औद्योगिक हादसे और मौतें

  • 2023 : 4 हादसे, 4 मौतें
  • 2024 : 10 हादसे, 10 मौतें
  • 2025 : 15 हादसे, 15 मौतें
  • 2026 : 3 हादसे, 3 मौतें
June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
धमतरी जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और कथित चिकित्सकीय लापरवाही का प्रतीकात्मक दृश्य
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

झोलाछाप डॉ. की करतूत से युवक की मौत, बिना लाइफ सपोर्ट रेफर का आरोप

by cgprimenews.com June 8, 2026
written by cgprimenews.com

कुरूद/मगरलोड। A quack doctor allegedly referred a young man without life support and killed him. धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक युवक की मौत के बाद कथित झोलाछाप डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सांकरा गांव निवासी 34 वर्षीय तीरथ राम कंवर की मौत के मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

यह भी पढ़ेः दुर्गः जनऔषधि केंद्र संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, युवती की शिकायत

मामूली बुखार के बाद कराया गया उपचार

जानकारी के अनुसार, तीरथ राम कंवर को बुखार की शिकायत होने पर परिजन उसे उपचार के लिए भोथीडीह स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए थे। आरोप है कि वहां बिना पर्याप्त चिकित्सकीय जांच के मरीज को दवाएं और सलाइन चढ़ाई गई। उपचार के कुछ समय बाद युवक की तबीयत और बिगड़ने लगी।

गंभीर हालत में किया गया रेफर

परिजनों का आरोप है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद मरीज को आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाओं या एम्बुलेंस की व्यवस्था के बिना निजी वाहन से दूसरे अस्पताल भेजा गया। रास्ते में उसकी हालत लगातार खराब होती गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक तीरथ राम कंवर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। वह परिवार का प्रमुख कमाऊ सदस्य भी था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

आदिवासी समाज ने उठाई कार्रवाई की मांग

घटना के बाद सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और बिना मान्यता के चिकित्सा सेवाएं देने वालों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। समाज ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।

जांच के बाद स्पष्ट होंगे तथ्य

फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है। प्रशासनिक और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं। स्थानीय लोगों की नजर अब जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई महिला थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्गः जनऔषधि केंद्र संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, युवती की शिकायत

by cgprimenews.com June 8, 2026
written by cgprimenews.com

युवती ने नौकरी के बहाने शोषण का लगाया आरोप

भिलाई. Action taken by Bhilai Women’s Police Station; Case registered on the complaint of the victim, accused sent to judicial custody. भिलाई में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के 60 वर्षीय संचालक नंदकुमार गुप्ता को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ेः Durg: सहकारी समिति में 15 लाख से अधिक के धान-बारदाना का गबन, प्रभारी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान नंदकुमार गुप्ता नामक व्यक्ति से पहले से थी। आरोपी ने उसे बेहतर रोजगार दिलाने का भरोसा देकर पंचशील नगर स्थित अपने जनऔषधि केंद्र में काम पर रखा था। युवती का आरोप है कि नौकरी शुरू होने के कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसका विश्वास जीतकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

दुकान और कार में शोषण का आरोप

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पहले मेडिकल स्टोर के एक कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को जानकारी नहीं देने की चेतावनी दी। बाद में घर छोड़ने के बहाने उसे कार में बैठाकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया।

प्रभाव और पहचान का डर दिखाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए उच्च अधिकारियों और पुलिस से संबंध होने का दावा करता था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने युवती को डराया-धमकाया, जिससे वह काफी समय तक भयभीत रही। बाद में उसने साहस जुटाकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच जारी

महिला थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायत और पुलिस जांच पर आधारित हैं। आरोपी के विरुद्ध आरोप सिद्ध होना अभी शेष है और अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

June 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

सेना में पदस्थ भाई की जगह दूसरे को खड़ा कर बेच दी जमीन, आरोपी भाई गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.durg patan land fraud case accused arrested june2026 दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि के कथित फर्जी विक्रय मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर अपने सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर भूमि विक्रय करने और कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार ग्राम कुम्हली निवासी शिकायतकर्ता ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई ने संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि को बेचने के लिए अपने उस भाई के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत किया, जो भारतीय सेना में पदस्थ है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों और गलत पहचान का सहारा लेकर भूमि का विक्रय किया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने वर्ष 2023 में अपराध क्रमांक 42/2023 दर्ज करते हुए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की थी।

तकनीकी सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर दास (60 वर्ष) निवासी महादेवघाट, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध आर्थिक लाभ के लिए रची गई साजिश

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि के विक्रय के दौरान वास्तविक सह-स्वामी की जगह दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया गया। मामले में संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी पुलिस द्वारा संकलित किए गए हैं।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि, मकान या अन्य संपत्ति के क्रय-विक्रय से पहले स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, पहचान पत्र और राजस्व अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन या फर्जीवाड़े की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

June 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg: सहकारी समिति में 15 लाख से अधिक के धान-बारदाना का गबन, प्रभारी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Durg: Embezzlement of paddy and gunny bags worth over ₹15 lakh at cooperative society; in-charge arrested. दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा में शासकीय धान एवं बारदाना गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन में 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के धान एवं बारदाने की कमी सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

संयुक्त जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सेवा सहकारी समिति रौंदा का निरीक्षण किया। जांच के दौरान समिति के अभिलेखों और वास्तविक भंडारण की स्थिति का मिलान किया गया। सत्यापन में रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध सामग्री के बीच उल्लेखनीय अंतर पाया गया।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। हालांकि भौतिक सत्यापन के दौरान 560.28 क्विंटल धान और 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया। जांच अधिकारियों ने इसकी अनुमानित कीमत 15,08,161 रुपये आंकी है।

अपराध दर्ज कर शुरू की गई विवेचना

जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) एवं 318(1) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दस्तावेजी साक्ष्य, गवाहों के बयान और भंडारण संबंधी रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर समिति प्रभारी जगदीश कुमार नवरंगे (60 वर्ष), निवासी पेंड्रावन, थाना धमधा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आर्थिक अपराधों पर सख्त कार्रवाई का संदेश

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि शासकीय संपत्ति, सार्वजनिक धन और सहकारी संस्थाओं से जुड़े आर्थिक अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

June 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
फिल्म ‘बंदर’ के प्रचार के दौरान अभिनेता बॉबी देओल।
दिल्लीदेशफीचरमनोरंजनलेटेस्ट

बॉबी देओल की बंदर का बॉक्स ऑफिस पर फीका आगाज, पहले दिन 41 लाख की कमाई

by cgprimenews.com June 7, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली। Anurag Kashyap’s film ‘Bandar’ received a lukewarm response at the box office, facing tough competition from Ram Charan’s ‘Peddi’ and Varun Dhawan’s film. बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता जरूर थी, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े उम्मीदों के अनुरूप नजर नहीं आए। रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बंदर’ को देशभर में सीमित स्क्रीन और शो मिले। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 41 लाख रुपये का कारोबार किया। हालांकि अंतिम और आधिकारिक आंकड़ों में कुछ बदलाव संभव है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से सीधी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘बंदर’ की कहानी टीवी स्टार समर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। समर की जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है जब उसकी पूर्व प्रेमिका गायत्री उस पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाती है। नए रिश्ते और निजी संघर्षों के बीच समर को कानूनी और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म मनोरंजन उद्योग, मीडिया ट्रायल और न्याय व्यवस्था के कई पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करती है।

स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

दर्शकों की प्रतिक्रिया पर नजर

फिल्म के पहले दिन के आंकड़े भले ही निराशाजनक रहे हों, लेकिन अब निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की कमाई में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

June 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र-युवा।
दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दे इस्तीफा

by cgprimenews.com June 7, 2026
written by cgprimenews.com

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

नई दिल्ली. Cockroach protest at Jantar Mantar, Education Minister Dharmendra Pradhan should resign. नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के दिल्ली पहुंचने के बाद देर शाम तक चला यह प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक जुटा समर्थन

अमेरिका से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की। जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में समर्थक वहां एकत्र होने लगे थे। हजारों छात्र और युवा प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।

यह भी पढ़ेः अंबिकापुर में डॉक्टर की पत्नी से रेप, तीन साल तक ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

सोशल मीडिया आंदोलन से सड़क तक पहुंचा अभियान

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया आधारित व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी। पिछले कुछ सप्ताह में इस अभियान को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक समर्थन मिला है। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और इसी समर्थन के आधार पर दिल्ली में यह बड़ा प्रदर्शन हुआ। अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि यह किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा नहीं बल्कि छात्रों और युवाओं की नाराजगी की अभिव्यक्ति है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में और अधिक छात्र इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

शिक्षा व्यवस्था और रोजगार पर उठे सवाल

प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां युवाओं का भरोसा कमजोर कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और देर शाम प्रतिभागी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

June 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पीड़िता की शिकायत के बाद अंबिकापुर पुलिस ने स्पीच थेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

अंबिकापुर में डॉक्टर की पत्नी से रेप, तीन साल तक ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

by Dakshi Sahu Rao June 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@अंबिकापुर. Doctor’s wife raped in Ambikapur छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक स्पीच थेरेपिस्ट के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बेटे के इलाज के दौरान बढ़ी पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में एक महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के उपचार के लिए मिशन चौक स्थित एक स्पीच थेरेपी क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के कारण महिला का क्लीनिक में लगातार आना-जाना बना रहा। इसी दौरान महिला और स्पीच थेरेपिस्ट के बीच परिचय बढ़ा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह क्लीनिक पहुंची थी, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि सामाजिक बदनामी और परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के डर से उसने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

ब्लैकमेल कर बनाए संबंध

महिला ने आरोप लगाया है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार धमकाता और ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दबाव बनाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही और विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी।

विवाद के बाद खुला मामला

महिला के अनुसार, 1 जून 2026 को किसी बात को लेकर उसका आरोपी डॉक्टर से विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने पूरी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद परिवार के साथ वह कोतवाली थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने 5 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी पर कई वर्षों तक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के आरोप लगाए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

जांच पर टिकी निगाहें

यह मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

June 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
NEET पेपर लीक प्रदर्शन, नए विवाद में घिरे भिलाई विधायक देवेंद्र, पुलिस ने किया FIR
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

NEET पेपर लीक प्रदर्शन, नए विवाद में घिरे भिलाई विधायक देवेंद्र, पुलिस ने किया FIR

by Dakshi Sahu Rao June 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. NEET paper leak protest in bilaspur chhattisgarh  नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में बिलासपुर में NSUI के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान अवैध रूप से रास्ता बाधित किया गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।

मामले में जांच जारी

बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज पटेल ने कहा, बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के बंगले का घेराव करने में नाकाम रहने के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए थे। जिससे यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले की जांच जारी है।

नए विवाद में घिरे भिलाई विधायक

बिलासपुर में NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव अपने हाथों से कुर्ता फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

प्रदर्शनकारी निकले थे केंद्रीय मंत्री का निवास घेरने

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बुधवार 3 जून को आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सांसद आवास से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

विधायक का कुर्ता फट गया

हंगामे के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।इसके बाद जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। घटना में कई छात्र और कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया गया।

June 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
यूपी, बिहार के लड़कों को सैलरी देकर ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार, भिलाई के मास्टरमाइंड सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

यूपी, बिहार के लड़कों को सैलरी देकर ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार, भिलाई के मास्टरमाइंड सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg Police busted an interstate online betting syndicate. दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। सिंडिकेट के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भिलाई निवासी निशांत गुप्ता की निशानदेही पर नागपुर में किराए के मकान पर दबिश दी। जहां से यूपी, बिहार के 8 युवकों को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी निशांत उत्तरप्रदेश और बिहार के युवकों को संगठित कर करोड़ों के अवैध सट्टा का कारोबार चला रहा था।

डेढ़ करोड़ से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिला

आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 पास बुक, 45 सिम कार्ड सहित मारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद मिले हैं। एएसपी सुखनंदन राठौर ने शनिवार को बताया कि आरोपियों के द्वारा प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिला है। पुलिस वित्तीय नेटवर्क के विस्तृत जांच में जुटी है।

 

यूपी, बिहार के लड़कों को सैलरी देकर ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार, भिलाई के मास्टरमाइंड सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

यूपी, बिहार के लड़कों को सैलरी देकर ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार, भिलाई के मास्टरमाइंड सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

23 लाख की ज्वेलरी जब्त

ऑनलाइन सट्टे की अवैध कमाई से खरीदे गए लगभग 23 लाख रुपये मूल्य के सोने और डायमंड के आभूषण जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अवैध धन को छिपाने और खपाने के लिए बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों का सुनियोजित उपयोग, बीएनएस एवं टेलीकॉम एक्ट की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई है।

छावनी पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना छावनी क्षेत्र निवासी निशांत कुमार गुप्ता, पिता राजेश गुप्ता, उम्र 29 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कैंप-2, भिलाई के द्वारा लंबे समय से विभिन्न राज्यों में छिपकर ऑनलाइन सट्टा संचालन का कार्य कर रहा है। वर्तमान में अपने निवास स्थान से भी ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग गतिविधियों का संचालन कर रहा है।

ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म की आईडी करता था संचालित

सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध निशांत कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच में सूचना सही पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह C-B. Cricket Buzz Betting App” एवं “RubyBet” नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित करता है।

नागपुर में किराए के मकान से अवैध कारोबार

पुलिस से बचने के उद्देश्य से अपने सहयोगियों को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में किराए का मकान लेकर वहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन करवाता है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर थाना छावनी में दिनांक 4 जून को अपराधक्रमांक 371/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

दुर्ग पुलिस ने नागपुर में मारा छापा

मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता की निशानदेही पर दुर्ग पुलिस की विशेष टीम द्वारा नागपुर स्थित किराए के मकान में दबिश दी गई। मौके पर ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑनलाइन सट्टे में डिपॉजिट, विड्रॉल, अकाउंट संचालन, आईडी प्रबंधन और अन्य तकनीकी कार्य करते थे। जिसके बदले उन्हें प्रतिमाह लगभग 20,000 से 25,000 वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती थी।

लगातार बदलता था ठिकाना

जांच में यह भी सामने आया कि युवकों को लालच देकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन में लगाया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन लगभग 4 से 5 लाख का ऑनलाइन लेन-देन किया जाता था। जो प्रतिमाह लगभग 1.50 करोड़ तक पहुंचता था। मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता विभिन्न राज्यों में स्थान बदल-बदल कर ऑनलाइन सट्टा संचालन का कार्य कर रहा था। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर और अन्य राज्यों में रहकर अवैध गतिविधियों को संचालित करता था। जिससे उसके विरुद्ध पूर्व में प्रभावी कानूनी कार्रवाई से बचता था।

छलपूर्वक लोगों से हासिल किया सिम कार्ड

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद हुए। जांच में सामने आया कि उक्त बैंक खाते, एटीएम कार्ड एवं मोबाइल सिम कार्ड वास्तविक खाताधारकों एवं व्यक्तियों से बेईमानी, छलपूर्वक अथवा अन्य अवैध तरीकों से प्राप्त किए गए थे। उनका उपयोग ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त धनराशि के संग्रहण, हस्तांतरण एवं छिपाने के लिए किया जा रहा था।

अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करता था राशि

ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त राशि को विभिन्न बैंक खातों में जमा कर परत-दर-परत ट्रांसफर किया जाता था। जिससे वास्तविक लाभार्थियों और अपराध से अर्जित धनराशि के स्रोत को छिपाया जा सके। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 318 (4) तथा टेलीकॉम अधिनियम की धारा 42 के तहत भीवैधानिक कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता द्वारा पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन सट्टा संचालन से अर्जित अवैध धनराशि का उपयोग महंगे आभूषण एवं अन्य संपत्तियां अर्जित करने में किया गया।

अवैध कारोबार से खरीदा ज्वेलरी

जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा खरीदे गए सोने और डायमंड मिश्रित आभूषण महावीर ज्वेलर्स, पावर हाउस भिलाई में 10 माह पूर्व गिरवी रखे गए थे। पुलिस द्वारा उक्त आभूषणों को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए जप्त किया गया है। जप्त आभूषणों में लगभग 15 तोला सोना, डायमंड मिश्रित जेवरात शामिल हैं। जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। थाना छावनी में अपराध क्रमांक 371/2026 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 112, 61(2), 317 (2), 317 (3), 317(4) एवं टेलीकाम अधिनियम की धारा 42 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता, उम्र 29 वर्ष, निवासी गणेश चौक, कैप-02, थाना छावनी, (आई.डी. संचालक)
2. अखिलेश यादव 22 वर्ष, निवासी खुड़ापार, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.)।
3. पंकज यादव 22 वर्ष, निवासी खुड़ापार, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.)।
4. आशीष जायसवाल 20 वर्ष, निवासी खेरी कोठा, थाना मधुवन, जिला मऊ (उ.प्र.)।
5. विशाल पटेल 29 वर्ष, निवासी बरवा विद्यापति, थाना महाराजगंज, जिला महाराजगंज (उ.प्र.)।
6. शिवम चौहान 23 वर्ष, निवासी झउवा, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.)

7. जयहिंद यादव 22 वर्ष, निवासी कुढ़ापार, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.)।
8. वेचन मुखिया 24 वर्ष, निवासी बेनीपुर, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा (बिहार)।
9. भागीरथ राम 35 वर्ष, निवासी नयागांव, थाना रेयाम, जिला दरभंगा (बिहार)।

यह सामान किया जब्त

एंड्रॉयड मोबाइल फोन 26
लैपटॉप 03
आईपैड 02
एटीएम कार्ड 85
बैंक पासबुक 18
एक्सटेंशन बोर्ड 19
लैपटॉप चार्जर 03
मोबाईल चार्जर 07
पावर बैंक 19
टीवी कनेक्टर 19
चेकबुक – 02
आधार कार्ड विभिन्न
सिम कार्ड 45
हिसाब-किताब रजिस्टर एवं दस्तावेज
नगदी राशि 1,54,620 रुपए
45 सिम कार्ड
23 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं डायमंड के आभूषण

June 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर में फोन पर तीन तलाक, कुवैत में रह रहे पति पर केस दर्ज
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर में फोन पर तीन तलाक, कुवैत में रह रहे पति पर केस दर्ज

by Dakshi Sahu Rao June 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. “Raipur Triple Talaq Case” छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है, जिसमें कुवैत में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति पर फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्य मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वर्ष 2008 में हुई थी शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजातालाब क्षेत्र निवासी महिला की शादी वर्ष 2008 में चौरसिया कॉलोनी निवासी शाहिद रजा से हुई थी। विवाह के बाद दंपती के दो बच्चे हुए और शुरुआती वर्षों में परिवार का जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। बाद में रोजगार के सिलसिले में पति कुवैत चला गया, जहां वह वर्तमान में कार्यरत है।

विदेश जाने के बाद बढ़ी दूरियां

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुवैत जाने के बाद पति का परिवार के प्रति व्यवहार बदल गया। वह लंबे समय से घर नहीं लौटा और परिवार की जिम्मेदारियों से दूरी बनाने लगा। महिला का कहना है कि पति न तो उसे और बच्चों को अपने साथ विदेश ले गया और न ही उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारियां पूरी तरह निभाईं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच समय-समय पर विवाद होता रहा।

फोन पर तीन तलाक देने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान पति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। इसके बाद उसने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही। महिला का यह भी आरोप है कि पति ने बाद में उसे अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया।

सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई शिकायत

घटना से आहत महिला ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रताड़ना और तीन तलाक से जुड़े प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही पुलिस

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वर्तमान में कुवैत में है। मामले से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल बातचीत, दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांचाधीन है।

June 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा
Lifestyleछत्तीसगढ़दिल्लीदेशपंजाबफीचरलेटेस्ट

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

by Dakshi Sahu Rao June 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@लुधियाना.”Ludhiana Vaishno Devi Train Accident  पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब माता वैष्णो देवी जा रही एक विशेष ट्रेन का स्लीपर कोच अचानक तकनीकी खराबी के कारण अन्य डिब्बों से अलग हो गया। घटना के दौरान तेज आवाज सुनाई देने से यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री तत्काल कोच से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची। जिस वक्त यह हादसा हुआ ट्रेन में 1200 यात्री सवार थे।

ट्रेन के चलने के दौरान टूटा कपलर

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) शनिवार तड़के नई दिल्ली से रवाना हुई थी। सुबह करीब 8:47 बजे ट्रेन लुधियाना स्टेशन पहुंची। स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ने के दौरान दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर अचानक टूट गया, जिससे एक स्लीपर कोच अलग हो गया। तेज आवाज के कारण कुछ यात्रियों ने इसे धमाका समझ लिया, जिससे अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, इसलिए प्रशासन ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई विस्फोट या सुरक्षा संबंधी घटना नहीं थी, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा था।

 वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, लुधियान रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा

अधिकारियों ने अफवाहों पर लगाया विराम

लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाला कपलर टूटने से यह घटना हुई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

रेलवे करेगा तकनीकी जांच

फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि संबंधित कोच की आयु लगभग 15 वर्ष है, जबकि एक रेलवे कोच की निर्धारित आयु करीब 25 वर्ष होती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। रेलवे ने प्रभावित कोच को हटाकर नए डिब्बे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना करने की तैयारी की गई।

यात्रियों ने जताई चिंता

कुछ यात्रियों ने बताया कि संबंधित कोच दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन में जोड़ा गया था और उन्हें पहले से उसमें तकनीकी खामी की आशंका थी। हालांकि समय रहते समस्या सामने आने से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

June 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट