CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी बताकर लोगों को थमाया नकली सोना, 5 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी बताकर लोगों को थमाया नकली सोना, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 10, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Fraud involving the sale of fake gold biscuits in Durg district दुर्ग जिले में नकली सोने को असली बताकर सस्ते दाम में बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। आरोपी जमीन में गड़ा हुआ खजाना और हंडे में मिले सोने की कहानी बनाकर लोगों को विश्वास में लेते थे। नकली धातु को असली सोना बताकर ठगी करते थे।

जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी बताकर लोगों को थमाया नकली सोना, 5 आरोपी गिरफ्तार

जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी बताकर लोगों को थमाया नकली सोना, 5 आरोपी गिरफ्तार

1.242 किलो नकली सोने जैसी धातु जब्त

आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट, एक नकली सिक्का, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने संगठित ठगी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

लोगों को बताते जमीन में गड़ा हुआ हंडा मिला

बोरसी निवासी जितेंद्र साहू उतई थाना में सोना बेचने के नाम पर ठगी की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि उन्हें जमीन में गड़ा हुआ हंडा मिला है। जिसमें सोने के बिस्किट, सिक्के प्राप्त हुए हैं। आरोपी नकली धातु को असली सोना बताकर कम कीमत में बेचने का प्रलोभन देते थे। इस प्रकार लोगों से धन प्राप्त कर धोखाधड़ी करते थे।

अलग-अलग जिलों से आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों में दबिश दी गई। तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद धातु प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत हो रही है। जिसका उपयोग लोगों को ठगने के उद्देश्य से किया जाता था।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. दिनेश कुमार टंडन, उम्र 50 वर्ष, निवासी गाड़ाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. पन्नालाल कुर्रे, उम्र 42 वर्ष, निवासी सीपत पिपरिया, जिला कोरबा।
3. गणेशराम गंधर्व, उम्र 56 वर्ष, निवासी सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम।
4. रामस्वरूप रौतेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी जगतपुर, थाना करंजिया, जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश)।
5. भानुप्रताप डहरिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी तारा भाटापारा, थाना पाटन, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. लगभग 1 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट।
2. एक सोने के सिक्का जैसा दिखने वाला धातु का सिक्का, वजन लगभग 6.38 ग्राम।
3. घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक CG-04-HC-6220।
4. मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य सामग्री।

आरोपी के खिलाफ पहले से अपराध दर्ज

प्रारंभिक जांच में आरोपी पन्नालाल कुर्रे के विरुद्ध इसी प्रकार की ठगी से संबंधित अन्य प्रकरणों की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी दिनेश कुमार टंडन के विरुद्ध पूर्व में मारपीट एवं संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज होना पाया गया है।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में 2.5 किलो गांजा के साथ 20 साल का युवक गिरफ्तार, थैले में लेकर घूम रहा था मादक पदार्थ
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में 2.5 किलो गांजा के साथ 20 साल का युवक गिरफ्तार, थैले में लेकर घूम रहा था मादक पदार्थ

by Dakshi Sahu Rao June 10, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन करने एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से 2.506 किलोग्राम मादक पदार्थ और कैश जब्त किया गया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि रेलवे क्षेत्र कैलाश नगर में कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास से सफेद थैले में लगभग डेढ़ लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

कैलाश नगर से पकड़ा गया आरोपी

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से गांजा परिवहन और विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान रेलवे क्षेत्र मालधक्का के पास पीडब्ल्यूआई कार्यालय के निकट कैलाश नगर, दुर्ग में आरोपी को पकड़ा गया।

सफेद थैले में मिला गांजा

तलाशी के दौरान आरोपी युवक के कब्जे से एक सफेद थैले में झिल्ली के अंदर रखा 2.324 किलोग्राम गांजा और एक अन्य सफेद झिल्ली में एयरटाइट पॉलीथीन में रखा 50 नग गांजा पुडिय़ा जब्त किया गया। साथ ही मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 8,000 रुपये नगद भी जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000 रुपए आंका है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. नितेश साहू, उम्र 20 वर्ष।
निवासी वार्ड क्रमांक 18, श्मशान घाट के पास, शक्ति नगर, दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. कुल 2.506 किलोग्राम गांजा (2.324 किलोग्राम गांजा एवं 50 पुडिय़ा गांजा वजन 0.182 किलोग्राम)।
2. नगद बिक्री रकम 8,000 रुपये।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के एएसआई राजेंद्र तिवारी, आरक्षक जितेश यादव , एसीसीयू के प्रधान आरक्षक कौशलेंद्र, आरक्षक नासिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। समाज को नशामुक्त बनाने एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में फेमस चावल वाले बाबा महिला से रेप केस में गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में फेमस चावल वाले बाबा महिला से रेप केस में गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 10, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.‘Chawal Wale Baba’ of Chhattisgarh arrested in a rape case छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से चर्चित ज्योतिषाचार्य को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। रायपुर निवासी नरेंद्र नयन शास्त्री खुद को ज्योतिषाचार्य बताता था। वह ‘चावल वाले बाबा या ‘चाय वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल देकर भूत, भविष्य बताने के लिए फेमस रहा है।

पीडि़त महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला ने बागबाहरा थाने में 6 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, एक ही महिला से बार-बार रेप और कमजोर/असहाय स्थिति का फायदा उठाकर रेप करने से संबंधित धाराएं लगाई और कार्रवाई की है। आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ बागबाहरा थाने में धारा 376(2)(द्भ), 376(2)(ठ्ठ) और 376(2)(द्व) के तहत एफआईआर दर्ज है।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मिली जानकारी के अनुसार ढोंगी बाबा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर कथा भी सुनाता था। एक महिला ने आरोप लगाया कि वह बॉडी पेन से परेशान थी। इसके इलाज के लिए वह नरेंद्र शास्त्री के पास गई थी। इस दौरान उसने रेप किया। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिलयारी से हुई गिरफ्तारी

मंगलवार (9 मई) को बागबाहरा थाना पुलिस रायपुर पहुंची थी। सिलयारी इलाके से आरोपी नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए बागबाहरा लेकर आई। बताया जा रहा है कि रायपुर के सिलयारी में नरेंद्र शास्त्री का घर है, वह यहीं रहता है। इस मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

आश्रम से मिले थे सेक्स टॉयज

करीब 11 महीने पहले छत्तीसगढ़ की पवित्र नगरी डोंगरगढ़ में एक पाखंडी बाबा पकड़ा गया था। प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 साल) जटाधारी साधु के वेश में रहकर आश्रम चलाता था। पुलिस ने उसके आश्रम में रेड मारकर सेक्स टॉयज, इंजेक्शन, वियाग्रा और नशीले पदार्थ जब्त किए थे।

आश्रम से 2 किलो गांजा मिला था। आरोपी पाखंडी बाबा 20 साल से गोवा में था, वहीं से उसने योग सिखा, वहां विदेशियों को योग सिखाता था, डोंगरगढ़ में पिछले डेढ़ साल से साधु के वेश में रह रहा था। पुलिस को शक होने पर कार्रवाई की गई थी।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में 17 जून को प्लेसमेंट कैंप, 2029 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़जॉबदुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षा

दुर्ग में 17 जून को प्लेसमेंट कैंप, 2029 पदों पर सीधी भर्ती

by Dakshi Sahu Rao June 10, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.job vacancy in durg chhattisgarh रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून 2026 को वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और कुल 2,029 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

10 प्रतिष्ठित नियोजक करेंगे भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में 10 प्रमुख नियोजक शामिल होंगे। इन संस्थानों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। रोजगार मेला खम्हरिया स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जहां अभ्यर्थियों को सीधे नियोजकों से मिलने और रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, नर्सिंग, GNM, ANM, पैरामेडिकल, एमबीबीएस(MBBD) और बीएएमएस (BAMS) जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। इससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है। पंजीकृत अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि रोजगार मेले में भाग लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है जानकारी

भर्ती प्रक्रिया, रिक्त पदों और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सीजी रोजगार ऐप पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।

रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे जिले के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षा

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 11 जून से काउंसलिंग के लिए आवेदन

by Dakshi Sahu Rao June 10, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. politechnic college admission 2026 तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) ने राज्य के सभी शासकीय एवं निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, सीडीडीएम/आईडी, एमओएम/एचएमसीटी तथा लैटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जाएगी।

11 जून से शुरू होगा पंजीयन

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 15 जून की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 16 जून को मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थी 17 जून तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी दावों के निराकरण के बाद 19 जून को सीटों का आवंटन किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को समय पर लेना होगा प्रवेश

प्रथम चरण में सीट मिलने वाले विद्यार्थियों को 20 जून से 24 जून 2026 के बीच संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं तो द्वितीय चरण की काउंसलिंग 26 जून से 30 जून तक आयोजित होगी। द्वितीय चरण का सीट आवंटन 3 जुलाई को किया जाएगा और 4 से 9 जुलाई के बीच प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।

कॉलेज स्तर पर भी मिलेगा अवसर

यदि दोनों चरणों के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 11 जुलाई से 16 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस चरण में अभ्यर्थियों को 18 जुलाई को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन एवं सीट आवंटन के लिए उपस्थित होना होगा। उसी दिन दोपहर 1 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य

उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दुर्ग के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के समय विद्यार्थियों को सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण-पत्र और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्थायी जाति प्रमाण-पत्र अनिवार्य रहेगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद केवल टीसी, चरित्र प्रमाण-पत्र और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र की मूल प्रति संस्थान में जमा रखी जाएगी।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि काउंसलिंग के प्रत्येक चरण में अलग-अलग आवेदन करना आवश्यक है। यदि कोई विद्यार्थी द्वितीय चरण में भाग लेता है तो प्रथम चरण में लिया गया उसका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में भी सुविधा केंद्र एवं संबंधित कॉलेज खुले रहेंगे।

काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2221376 पर संपर्क किया जा सकता है।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए।
खेलदिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी-20 कप्तानी, श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

by cgprimenews.com June 10, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली. India’s T20 captaincy taken away from Suryakumar; report reveals major reason. भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि यह जिम्मेदारी अब श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार की लगातार खराब फॉर्म के अलावा उनका एक सार्वजनिक बयान भी चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ेः अपाचे हेलिकॉप्टर घटना के बाद US का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

बयान पर उठे सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका लक्ष्य 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। उन्होंने 2028 टी20 विश्व कप को लेकर भी अपनी योजनाओं का जिक्र किया था। दावा किया जा रहा है कि टीम प्रबंधन के कुछ वरिष्ठ सदस्यों को यह बयान समय से पहले और अत्यधिक महत्वाकांक्षी लगा।

फॉर्म भी बनी चिंता

कप्तानी परिवर्तन के पीछे सूर्यकुमार की बल्लेबाजी फॉर्म को भी एक अहम कारण माना जा रहा है। हालांकि उनकी कप्तानी में भारत ने 2026 टी20 विश्व कप जीतने में सफलता हासिल की, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सका। पूरे सीजन में उन्होंने 20.77 की औसत से 270 रन बनाए, जो पिछले कई वर्षों में उनका सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है।

चयनकर्ताओं की रणनीति

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में बदलाव का फैसला लिया। माना जा रहा है कि अब टीम ऐसे कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहती है, जो लगातार प्रदर्शन के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी भी निभा सके।

अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं, हालांकि उनकी पहचान मुख्य रूप से टी20 क्रिकेट से जुड़ी रही है। उन्होंने 1 टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 3272 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं तथा उनका स्ट्राइक रेट 160 से अधिक रहा है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण वह आधुनिक टी20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

by cgprimenews.com June 10, 2026
written by cgprimenews.com

 रायपुर. Gudiyari थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। Chhattisgarh Police और Railway Protection Force की संयुक्त टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग से एक महिला और पुरुष को गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ेः BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

13 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली, जिसमें 13.156 किलोग्राम गांजा मिला। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। बरामद गांजा और मोबाइल की कुल कीमत लगभग 6,77,800 रुपये आंकी गई है।

पति-पत्नी बनकर करते थे सफर

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर यात्रा करते थे। आरोपी राजेंद्र प्रसाद मूल रूप से Kaushambi का रहने वाला है, जबकि महिला आरोपी हेमलता कैवर्त्य का संबंध Bilaspur से है। दोनों ओडिशा के खड़ियार रोड से गांजा लाकर Prayagraj ले जा रहे थे।

नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20B के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) Mayank Gurjar के निर्देशन में की गई, जबकि संयुक्त टीम में गुढ़ियारी थाना पुलिस और आरपीएफ के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Strait of Hormuz में अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर गश्त
अंतर्राष्ट्रीयफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटन

अपाचे हेलिकॉप्टर घटना के बाद US का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

by cgprimenews.com June 10, 2026
written by cgprimenews.com

US Attacks Iran:

वॉशिंगटन/तेहरान. Tensions in the Strait of Hormuz peak; risk of war in West Asia rises following US retaliatory strikes. होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

यह भी पढ़ेः मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

अपाचे हेलिकॉप्टर घटना के बाद कार्रवाई

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर नियमित गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को निशाना बनाया गया। घटना के बाद दोनों अमेरिकी सैनिकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अमेरिका ने इसे गंभीर उकसावे की कार्रवाई मानते हुए जवाबी हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई है।

ईरान के एयर डिफेंस और रडार सिस्टम बने निशाना

रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास स्थित ईरानी एयर डिफेंस नेटवर्क, रडार सिस्टम और निगरानी ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इन ठिकानों का उपयोग क्षेत्रीय समुद्री गतिविधियों और सैन्य अभियानों की निगरानी के लिए किया जा रहा था।

ट्रंप का कड़ा संदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों और रणनीतिक हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आक्रामकता का “मजबूत और प्रभावी जवाब” दिया जाएगा। CENTCOM ने भी बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी बल क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और अपने कर्मियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ईरान का पलटवार और बढ़ती चिंता

दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाया है। बंदर अब्बास और आसपास के इलाकों से विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

वैश्विक बाजारों की नजर

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में अमेरिका-ईरान टकराव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति तेजी से बदल रही है और दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों देशों के बीच तनाव कूटनीतिक स्तर पर नियंत्रित होगा या यह व्यापक सैन्य संघर्ष का रूप ले सकता है।

June 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिलेटेस्ट

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

by Dakshi Sahu Rao June 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भोपाल. Congress Rajya Sabha candidate Meenakshi Natarajan’s nomination rejected in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। पर्यवेक्षक ने कांग्रेस प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर आज शाम तक जवाब मांगा था। मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज करने की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से कहा- सच्चाई की जीत हुई।

कोर्ट में लंबित मामले को छिपाया

दरअसल बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर ने ये फैसला लिया है। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था।

बनी हंगामे की स्थिति

नामांकन की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, बल्कि उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है।नारेबाजी और शोर शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की। इस पर उनकी पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हो गई।

विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही है। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान के लिए परमिशन मिली। शाम करीब साढ़े 6 बजे विमान ने बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी। इसमें 38 विधायकों के साथ 75 लोग हैं। बाकी 22 विधायक रात साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से निकलेंगे।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रिसBreaking: निगम की महिला पार्षद पर बर्खास्तगी की लटकी तलवार, फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरराजनीतिलेटेस्ट

Breaking: निगम की महिला पार्षद पर बर्खास्तगी की लटकी तलवार, फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र

by Dakshi Sahu Rao June 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले की रिसाली नगर निगम की महिला पार्षद कुमारी पार्वती महानंद ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षित वर्ग का चुनाव लड़ा। स्टोर पारा पुरैना वार्ड से चुनाव में विजेता भी रही। जांच के दौरान उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। जिस पर संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जवाब प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर

आयुक्त एस.एन. राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-19 (1) (अ-1) के तहत नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 38 (स्टोर पारा, पुरैना) की वर्तमान पार्षद कुमारी पार्वती महानंद को नोटिस जारी कर आगामी 25 जून 2026 तक अपना जवाब प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है।

रिसBreaking: निगम की महिला पार्षद पर बर्खास्तगी की लटकी तलवार, फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र

रिसBreaking: निगम की महिला पार्षद पर बर्खास्तगी की लटकी तलवार, फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र को लेकर की गई थी शिकायत

वर्ष 2021 के नगरीय निकाय चुनाव में कुमारी पार्वती महानंद ने रिसाली निगम के वार्ड क्रमांक 38 (आरक्षित सीट) से स्वयं को गांडा जाति अनुसूचित जाति का बताकर चुनाव लड़ा था और विजयी हुई थीं। इसके बाद, रिसाली भिलाई निवासी राहुल वर्मा पिता बिसेन्द्र कुमार वर्मा ने उनके जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति जताते हुए तहसीलदार कार्यालय कोमाखान (जिला-महासमुंद) में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच में शिकायत निकली सही

आवेदक की शिकायत पर हुई उच्च स्तरीय जांच के बाद, जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने बीती 7 मई 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। समिति ने पाया कि पार्षद पार्वती महानंद का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी है। इसे अवैध दस्तावेजों के सहारे हासिल किया गया था। अपर कलेक्टर जिला-महासमुंद द्वारा 19 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा को भेजे गए पत्र में भी इस बात की पुष्टि की गई कि न्यायालय तहसीलदार कोमाखान के जांच प्रतिवेदन के अनुसार पार्वती महानंद (मूल निवासी खेमड़ा, बागबाहरा) ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर यह प्रमाण पत्र बनवाया था।

हो सकती है बर्खास्तगी की कार्रवाई

संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्टया यह साबित हो चुका है कि पार्षद उस आरक्षित वर्ग की नहीं हैं। जिसके लिए वार्ड सुरक्षित रखा गया था। ऐसी स्थिति में उनका पार्षद पद पर बने रहना सार्वजनिक और निगम हित में वांछनीय नहीं है। कमिश्नर कोर्ट ने अनावेदक पार्षद को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें पद से तत्काल बर्खास्त कर दिया जाए? मामले की अंतिम सुनवाई 25 जून 2026 को नियत की गई है। यदि तय तारीख पर पार्षद अपना स्पष्टीकरण या जवाब पेश नहीं करती हैं, तो प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ पद से हटाने की एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

by Dakshi Sahu Rao June 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Attempt to steal copper wire at BSP foiled; 4 accused arrested भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को भट्ठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बंडल, जिसकी अनुमानित कीमत 97,500 रुपए है, जब्त किया गया है। गिरोह के फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है।

CISF ने दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट

6 जून को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के ओएचबी जंक्शन 2-3 प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे स्थित क्षेत्र से 65-65 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार के दो बंडल चोरी करना का प्रयास किया गया है। कुल 130 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर तार चोरी करने का प्रयास किया गया है। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

BSP में कॉपर तार चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार, 97 हजार रुपये का माल बरामद

सुनील को हिरासत में लेकर किया पूछताछ

विवेचना के दौरान आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। घटना के दौरान आरोपियों को सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्क्रैब कॉपर तार जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

घटना के पश्चात फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इस क्रम में आरोपी उमेश बाग को दिनांक 08.06.2026 को तथा अन्य फरार आरोपी यमन उर्फ अमन एवं संदीप कुमार को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ प्रकरण का सफल निराकरण किया गया है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1. सुनील कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
2. उमेश बाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
3. यमन उर्फ अमन बेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
4. संदीप कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।

इस टीम ने की कार्रवाई

प्रकरण के सफल निराकरण में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस की टीम द्वारा सतत पतासाजी एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक जयनारायण यादव, बालेन्द्र द्विवेदी और युगल देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
जयपुर पटाखा गोदाम आग हादसा: 4 की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, अवैध गोदाम पर उठे सवाल
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्ट

जयपुर में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, बच्चे समेत 4 की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

by Dakshi Sahu Rao June 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

आग लगने के बाद मचा हड़कंप

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, खोह नागोरियान के आयशा नगर तलाई क्षेत्र स्थित आईटीआई कॉलेज के पास बने पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के साथ धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

चार लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

इस हादसे में रामगंज निवासी अब्दुल वाहिद सहित चार लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, आजीम खान (18), नासिर खान (20), समीर खान (20) और बिलाल (22) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार समीर और नासिर करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि बिलाल 75 प्रतिशत और एक अन्य घायल लगभग 65 प्रतिशत तक जल गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है।

जयपुर पटाखा गोदाम आग हादसा: 4 की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, अवैध गोदाम पर उठे सवाल

जयपुर पटाखा गोदाम आग हादसा: 4 की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, अवैध गोदाम पर उठे सवाल

अवैध गोदाम पर उठे सवाल

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि जहां आग लगी, वह पटाखों का भंडारण गोदाम था जबकि निर्माण इकाई अलग स्थान पर संचालित होती थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गोदाम रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मामले की विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने उठाए प्रशासन पर सवाल

क्षेत्रीय विधायक अमीन कागजी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आबादी वाले इलाके में बारूद और पटाखों का गोदाम संचालित हो रहा था, फिर भी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जांच के आदेश

जिला प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम गठित की जाएगी। साथ ही शहर में संचालित ऐसे अन्य गोदामों की भी जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

June 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट