Friday, June 26, 2026
Home » Blog » Big Breaking: फिल्मी अंदाज में नकली पोस्टल की नोक पर महिला से लूटेरा, तीन गिरफ्तार

Big Breaking: फिल्मी अंदाज में नकली पोस्टल की नोक पर महिला से लूटेरा, तीन गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

– 50 हजार मसरुका और नकली पिस्तौल जब्त

CG Prime News@भिलाई. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रीवा से आए तीन लूटेरों ने जामुल थाना क्षेत्र में रैकी की. अकेली रहने वाली महिला के घर में दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया. इससे पहले की आरोपी फरार हो पाते पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जों से नकली पिस्तौल सहित लूट के सामान को जब्त किया.

मामले का खुलासा प्रेसवार्ता में पुलिस करेंगी.
घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने जामुल वार्ड – 4 दुर्गा मंदिर के पास में रहने वाली महिला के घर में तीन दिन से रैकी किया. जब लूटेरों यह आभास हो गया कि महिला घर पर अकेली रहती है. तब आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की प्लान बनाया. उसके बाद वे महिला के घर में घुलकर पिस्तौल दिखाकर धमकाना. उन्होंने महिला को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया.

पानी मांगने के बहाने महिला के घर में घुसा गए

जानकारी के मुताबिक आरोपी 3 बजे महिला के घर पहुचे. दरवाजा खटखटाया और महिला से पानी मांगे. जैसे वह पानी लाने अंदर गई तो पीछे से घर के अंदर घुसा दरवाजा बंदकर लिया. इसके बाद नकली पिस्तौल महिला के गर्दन पर टिका कर घर में रखे ज्वेलरी और नकदी पार लूट कर फरार हो गए.

आरोपियों के फरार होते ही महिला ने मचाया शोर

महिला ने आरोपियों के फरार होते ही शोर माया जिसके बाद पड़ोसियों ने समय पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बिना समय जाया किए नाकेबंदी की. एक आरोपी को पावर हाउस स्टेशन के पास दबोच लिया. इसके बाद पकड़े गए आरोपी की शिनाख़्त पर वारदात में शामिल दो अन्य लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नकली पिस्तौल और लूट की मशहूका बरामद कर लिया है. मामले का खुलासा छावनी सीएसपी निश्वास चंद्राकार और टीआई करेंगे.

You may also like