CG Prime News@भिलाई.Man arrested for posting inflammatory video on social media in Bhilai दुर्ग जिले की छावनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावना आहत करने वीडियो वायरल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नजरुल खान के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
यह है पूरा मामला
छावनी थाना पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को दीपक कुमार कुलकर्णी, उम्र 31 वर्ष ने थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया। जिसमें उसने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें केम्प 1 निवासी नजरूल खान, हिंदू धर्म के लोगों के विरुद्ध अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर रहा है। वह धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपसी वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहा है।
आरोपी को किया गिरफ्तार
शिकायत पर छावनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 299 बीएनएस एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने उक्त कृत्य स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक और धार्मिक भावना आहत करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। ऐसा कृत्य दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और विधि सम्मत तरीके से करें।
