CG Prime news@दुर्ग. Bike Thief Arrested in Supela Bhilai Durg दुर्ग जिले की सुपेला थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घूम-घूमकर पहले भी कई स्थानों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा
सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि कोसा नगर निवासी रामेश्वर यादव ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि 11 अप्रैल की रात्रि में उसके घर के सामने खड़ी मोटर सायकल यामाहा एफजेड एसCG 08 S 1633 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 526/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
साथियों के साथ चोरी करने घूमते मिला आरोपी
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही मनीष दास बैरागी अपने साथियों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बाइक चोरी करना और एक अन्य मोटर सायकल CD डीलक्स क्रमांक CG 07 LD 8329को लक्ष्मी नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. मनीष दास बैरागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला
2. साजन बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला
3. लक्ष्य साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला
चोरी की बाइक जब्त
1. बाइक यामाहा एफजेड एस क्रमांक CG 08 S 1633
2. बाइक CD डीलक्स क्रमांक CG 07 LD 8329
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सुरेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
