Tuesday, August 4, 2026
Home » Blog » अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी: प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर दिया जवाब

अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी: प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर दिया जवाब

एक्ट्रेस बोलीं—लुक्स में बदलाव उम्र के साथ नैचुरल, अफवाहों पर नहीं देती ध्यान

by cgprimenews.com
0 comments
अवनीत कौर का क्लोजअप पोर्ट्रेट, सोशल मीडिया पर वायरल लुक

मुंबई 

टीवी और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर ने हाल ही में अपने लुक्स को लेकर चल रही प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि उनके चेहरे में आया बदलाव पूरी तरह नैचुरल है और उम्र के साथ फीचर्स का बदलना सामान्य प्रक्रिया है।

READ MORE –केदारनाथ धाम में बर्फ के बीच खुलेंगे कपाट, स्नो कॉरिडोर से पहुंचेगे श्रद्धालु

अवनीत कौर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह ऐसे कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं, लेकिन अगर लोग उनके लुक्स को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो उन्हें उनके बचपन और वर्तमान की तस्वीरों की तुलना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर इंसान के चेहरे में समय के साथ बदलाव आता है और यह पूरी तरह स्वाभाविक है।एक्ट्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नाक, आंखें और अन्य फीचर्स पहले जैसे ही हैं। उन्होंने अपने ब्यूटी मोल (तिल) का जिक्र करते हुए कहा कि वह आज भी वैसा ही है, जिससे यह साफ होता है कि उन्होंने किसी तरह की सर्जरी नहीं करवाई है।


अवनीत ने अपनी खूबसूरती का श्रेय अपनी मां को देते हुए कहा कि जो भी लुक्स उन्हें मिले हैं, वह पूरी तरह नैचुरल हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का जेनेटिक प्रभाव ही उनके लुक्स में दिखता है।

You may also like