CG Prime News@भिलाई. Three youths arrested in Bhilai with an illegal pistol and cartridges. भिलाई के 32 बंगला चौक के पास तीन युवकों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल और कारतूस जब्त किया गया है। शुक्रवार को भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में घेराबंदी कर तीन संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा।

भिलाई में अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
तलाशी के दौरान आरोपियों से मिला तीन पिस्टल
तलाशी के दौरान आरोपी सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल और अन्य दो आरोपियों के कब्जे से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अवैध हथियार के स्रोत सहित अन्य पहलुओं की विवेचना जारी है।

अवैध हथियार रखने की सूचना पर पुलिस की दबिश
4 अगस्त को थाना भिलाईनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में तीन व्यक्ति अवैध पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
्रपूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज ताण्डी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 32 बंगला उडिय़ा बस्ती, भिलाईनगर; दीपक दास उर्फ सिब्बु, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उडिय़ा बस्ती, थाना पद्मनाभपुर; तथा महेश ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उडिय़ा बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग बताया।

तीनों आरोपी के पास मिला पिस्टल
तलाशी लेने पर आरोपी सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल तथा आरोपी दीपक दास एवं महेश ताण्डी के कब्जे से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. सूरज ताण्डी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 32 बंगला उडिय़ा बस्ती, भिलाईनगर, जिला-दुर्ग।
2. दीपक दास उर्फ सिब्बु, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उडिय़ा बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग।
3. महेश ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उडिय़ा बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग।
जब्त सामग्री
1. एक नग पिस्टल, अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपए
2. दो नग पिस्टल कारतूस, अनुमानित कीमत 1,000 रुपए
कुल अनुमानित कीमत 2,01,000 रुपए
