CG Prime News@दुर्ग.Elder brother murdered younger brother in Durg दुर्ग के साइंनगर बघेरा में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके छोटे भाई के बीच च्वाइस सेंटर चलाने और उसके हिसाब-किताब को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आवेश में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे छोटे भाई की मौत हो गई।
च्वाइस सेंटर चलाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिजन थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी देवेन्द्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों द्वारा च्वाइस सेंटर का संचालन किया जाता था। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों भाइयों के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर हिसाब-किताब के संबंध में दोनों के मध्य विवाद हुआ।
आरोपी बड़ी भाई गिरफ्तार
विवाद के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन द्वारा अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। जिससे गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश देवांगन की मृत्यु हो गई। शिकायत के बाद आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना की जा रही है।

ई-साक्ष्य तैयार किए गए
पुलिस ने बताया कि मामले में आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए गए हैं और ई-साक्ष्य भी तैयार किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होगा। फिलहाल छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

