Thursday, July 30, 2026
Home » Blog » अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए किया ऐलान, BCCI ने शानदार करियर के लिए दी शुभकामनाएं।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

CG Prime News@दिल्ली. Ajinkya Rahane retired from international cricket भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 38 वर्षीय रहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का यही सही समय है। उनके इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया। रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और T-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। अपनी शांत बल्लेबाजी, धैर्य और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्होंने भारतीय टीम में अलग पहचान बनाई।

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

BCCI ने दी भावपूर्ण विदाई

Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने रहाणे के संन्यास पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और यादगार उपलब्धियों को हमेशा याद रखा जाएगा। बोर्ड ने उनके जीवन के अगले अध्याय के लिए भी सफलता की कामना की।


अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरा बना करियर का सबसे यादगार अध्याय

रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा पल 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आया। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने और नियमित कप्तान Virat Kohli के स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली। मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक लगाकर उन्होंने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर की। इसके बाद उनकी कप्तानी में भारत ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का गाबा में 32 वर्षों से चला आ रहा अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया। यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी विदेशी जीतों में गिनी जाती है।

2011 में डेब्यू, 2023 में खेला आखिरी टेस्ट

रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड दौरे पर वनडे और T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में पहला मुकाबला खेला। उनका आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया। वनडे में उन्होंने आखिरी मैच 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अंतिम मुकाबला 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।

IPL में भी छोड़ी खास पहचान

अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings, Mumbai Indians सहित कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया। 212 IPL मैचों में उन्होंने 5,367 रन बनाए, जिनमें 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी संभाली।

कप्तानी में भी शानदार रिकॉर्ड

रहाणे ने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी की। टेस्ट में उन्होंने 6 मैचों में कप्तानी करते हुए 4 जीत दर्ज कीं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। वनडे में उनकी कप्तानी में भारत ने तीनों मैच जीते। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 2 मैचों में कप्तानी की, जिनमें एक जीत और एक हार मिली।

 

You may also like