Wednesday, July 29, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

प्रदेश में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, नाले, झरने में बहे युवक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

CG Prime News@रायपुर. Heavy rain alert in Chhattisgarh देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद चार धाम यात्रा 2 दिन के लिए रोक दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात

प्रदेश केगरियाबंद जिले में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं। पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है और कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इधर, सिकासार बांध से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पैरी नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है। गरियाबंद में उफनते सरगी नाला को पार करते समय सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) बह गया। करीब 5 किमी दूर खुटेरी गांव में उसका शव मिला।


छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 3 ग्रामीण, सूरजपुर में एक किसान और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक महिला मजदूर की जान चली गई। इन हादसों में 11 लोग घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी

झरने में बह गया युवक, मिली लाश

सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र के दमाऊधारा में लापता युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। दुर्ग-भिलाई का रहने वाला प्रतीक कंवर (20) मंगलवार को दोस्तों के साथ घूमने आया था। इस दौरान झरने के तेज बहाव में बह गया। करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसकी लाश मिली।

देश के ऊपर दो सिस्टम करा रहे जोरदार बारिश

देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रहा है। IMD ने 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

You may also like