Friday, June 19, 2026
Home » Blog » BSP में लोहा चोरी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक मामले 12 लोग सलाखों के पीछे

BSP में लोहा चोरी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक मामले 12 लोग सलाखों के पीछे

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 4-5 माह से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी के लौह स्क्रैप को फ्लू डस्ट के साथ चोरी कर अवैध रूप से संग्रहित कर रहे थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
BSP में लोहा चोरी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक मामले 12 लोग सलाखों के पीछे

CG Prime News@भिलाई.Theft of iron at BSP; two absconding accused arrested भिलाई स्टील प्लांट (bhilai steel plant ) से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले 2 अन्य फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बतां दें कि 90 लाख के लोहा चोरी मामले में पुलिस अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 4-5 माह से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी के लौह स्क्रैप को फ्लू डस्ट के साथ चोरी कर अवैध रूप से संग्रहित कर रहे थे। मामले में लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप, वाहनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

यह है पूरा मामला

26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक 18, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम, कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में संग्रहित पाया गया।

250 टन लौह प्लेट की चोरी

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी के लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर एकत्रित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग और अन्य सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, जेसीबी, हाईड्रा, मशीनरी भी जप्त की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी आकाश कुमार सिंह, अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. आकाश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एमआईजी-2/1453, जामुल।
2. अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सड़क 15/बी, सेक्टर-02, भिलाई।

जब्त सामग्री

1. लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री।

2. हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।

3. ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।

4. हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।

5. ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।

6. टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।

7. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।

8. जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।

9. हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।

10. चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 05 लोहे की मशीनें।

11. कुल जप्ती मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।


You may also like