Friday, June 19, 2026
Home » Blog » NEET परीक्षार्थियों के लिए 20-21 जून को रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी

NEET परीक्षार्थियों के लिए 20-21 जून को रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी

य रेलवे ने नीट परीक्षार्थी और उनके परिजनों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य कोच की सुविधा बढ़ाने की जानकारी दी है

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
NEET परीक्षार्थियों के लिए 20-21 जून को रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी

CG Prime News@रायपुर. Railways to run special trains for NEET candidates on June 20-21 21 जून को देशभर में होने वाली नीट की दोबारा परीक्षा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नीट परीक्षार्थी और उनके परिजनों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य कोच की सुविधा बढ़ाने की जानकारी दी है। परीक्षा अवधि में संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष मेमू सेवाओं का संचालन की व्यवस्था की गई है।

कोरबा-दुर्ग-कोरबा मेमू/पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 06801 कोरबा-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 जून 2026 को कोरबा से 10.00 बजे रवाना होगी। मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये चांपा 10.50 बजे, जांजगीर नैला 11.05 बजे, अकलतरा 11.21 बजे, बिलासपुर 12.10 बजे, बेल्हा 12.42 बजे, भाटापारा 13.13 बजे, तिल्दा नेवरा 13.36 बजे, रायपुर 14.55 बजे, भिलाई पावर हाउस 15.39 बजे होते हुये दुर्ग 16.15 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06802 दुर्ग-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होगी। मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये भिलाई पावर हाउस 19.18 बजे, रायपुर 20.10 बजे, तिल्दा नेवरा 21.00 बजे, भाटापारा 21.23 बजे, बेल्हा 21.52 बजे, बिलासपुर 22.40 बजे, अकलतरा 23.17 बजे, जांजगीर नैला 23.34 बजे, चांपा 23.45 बजे होते हुये कोरबा 00.45 बजे पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 06803 कोरबा-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को कोरबा से सुबह 04.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये चांपा 05.05 बजे, जांजगीर नैला 05.20 बजे, अकलतरा 05.36 बजे, बिलासपुर 06.15 बजे, बेल्हा 06.47 बजे, भाटापारा 07.26 बजे, तिल्दा नेवरा 08.02 बजे, रायपुर 09.20 बजे, भिलाई पावर हाउस 10.15 बजे होते हुये दुर्ग 10.50 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06804 दुर्ग-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये भिलाई पावर हाउस 19.18 बजे, रायपुर 20.10 बजे, तिल्दा नेवरा 21.00 बजे, भाटापारा 21.23 बजे, बेल्हा 21.52 बजे, बिलासपुर 22.40 बजे, अकलतरा 23.17 बजे, जांजगीर नैला 23.34 बजे, चांपा 23.45 बजे होते हुये कोरबा 00.45 बजे पहुंचेगी।

छिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 08823 छिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को छिंदवाड़ा से शाम 18.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 22.50 बजे पहुंचेगी।

हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसदेव एक्सप्रेस का दिनांक 21 जून 2026 को अस्थायी रूप से दुर्ग तक विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग तक संचालित होगी। जो कि रायपुर से 10.45 बजे रवाना होगी तथा भिलाई पावर हाउस 11.20 बजे, भिलाई नगर 11.27 बजे होते हुये 11.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारंभ होकर कोरबा जाएगी। जो कि दुर्ग से 16.30 बजे रवाना होगी तथा भिलाई नगर 16.37 बजे, भिलाई पावर हाउस 16.43 बजे होते हुये 21.50 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी । कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच गाड़ी के निर्धारित समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था

संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते विभिन्न गाडिय़ों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
दिनांक 20 जून 2026 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 21 जून 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 21 से 23 जून 2026 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 22 से 24 जून 2026 तक कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच।
दिनांक 20 से 22 जून 2026 तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 21 से 23 जून 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच।
दिनांक 20 से 22 जून 2026 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।

 


You may also like