Friday, May 15, 2026
Home » Blog » महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपए बढ़ी कीमत, पेट्रोल पंपों में लोगों की लंबी कतारें

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपए बढ़ी कीमत, पेट्रोल पंपों में लोगों की लंबी कतारें

दुर्ग जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर.Petrol and Diesel Become More Expensive; Prices Rise by 3 rupee ईरान युद्ध के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा, डीजल की कीमत 96.57 रुपए है। वहीं निजी कंपनी जियो ने 5 रुपए लीटर तक रेट बढ़ाया है। इधर पेेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह के चलते दूसरे दिन भी राजधानी रायपुर केअलावा प्रदेश सभी बड़े शहरों के पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई दिखीं।

बॉटल में पेट्रोल नहीं देना

भिलाई सेक्टर 6 में शाम 4 बजे तक भी पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन लगी है। इस दौरान 2 किलोमीटर तक गाड़ियां लाइन से खड़ी नजर आई। वहीं, महिला पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने पर बंद कर दिया गया है। दुर्ग जिले में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि बॉटल में पेट्रोल नहीं देना है। बावजूद इसके भिलाई के कई पंपों में लोगों को बॉटल, डिब्बे में पेट्रोल दिया जा रहा।

cg prime news

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपए बढ़ी कीमत, पेट्रोल पंपों में लगी लोगों की लंबी कतारें

प्रशासन ने किल्लत को बताया अफवाह

भिलाई-दुर्ग में सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर दूसरे दिन भी गाडिय़ों की लंबी लाइन लगी है, कई पंप बंद भी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में यही हालात है। प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

2-3 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी

दुर्ग जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। 2-3 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। लोग अचानक से ज्यादा मात्रा में फ्यूल डलवाने पहुंच रहे हैं, इसलिए स्टॉक खत्म हो रहा है। रायपुर के जीई रोड के पेट्रोल पंप में दोपहर में तेज धूप की वजह से भीड़ में थोड़ी कमी आई थी, हालांकि शाम होते होते फिर से भीड़ बढ़ने लगी। रायपुर – पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा, इमरजेंसी सिचवेशन में तुरंत पुलिस हेल्प के लिए कॉन्टैक्ट नंबर लगाए गए हैं।

35 पंप ड्राई आउट हैं

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि, प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 9 पंप ड्राई है। वहीं, कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

You may also like