Thursday, June 18, 2026
Home » Blog » भोपाल में घर हो तो ऐसा का पोस्टर अनावरण, मिला शानदार समर्थन

भोपाल में घर हो तो ऐसा का पोस्टर अनावरण, मिला शानदार समर्थन

बिहार फाउंडेशन के मंच पर सराही गई फिल्म, शहर की खूबसूरत लोकेशनों पर हुई शूटिंग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
भोपाल के एसवी पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में भोजपुरी फिल्म "घर हो तो ऐसा" का पोस्टर अनावरण समारोह

कार्यक्रम में जुटे जनप्रतिनिधि और कला जगत के लोग

भोपाल। सामाजिक, पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फिल्म घर हो तो ऐसा का पोस्टर अनावरण 25 अप्रैल 2026 को SV Polytechnic Auditorium में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक समारोह में किया गया। इस अवसर पर भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवान दास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

फिल्म को मिला प्रतिष्ठित मंच पर सम्मान

भोजपुरी सिनेमा के लिए यह फिल्म खास मानी जा रही है, क्योंकि इसे बिहार फाउंडेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मंच पर प्रस्तुत कर सराहना मिली। आयोजन में मध्यप्रदेश फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानदेव मिश्रा, पूर्व एपीडा डायरेक्टर चेतन सिंह और भोजपुरी एकता मंच के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

भोपाल की लोकेशनों में पूरी हुई शूटिंग

फिल्म की 100 प्रतिशत शूटिंग भोपाल की प्रसिद्ध जगहों जैसे सैर सपाटा, लेक व्यू बोट क्लब और शीतलदास की बगिया सहित अन्य लोकेशनों पर की गई है। इससे फिल्म में स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखने को मिलेगी।

निर्माण और निर्देशन टीम

घर हो तो ऐसा फिल्म को श्रीफल इंटरटेनमेंट, 12 टेम्पल और केजे आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सीपी शर्मा, वीरजानंदिनी शर्मा और राजेन्द्र शर्मा हैं, जबकि सह-निर्माता वी.डी. इंगले हैं। फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया आकर्षण

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि संजय सिंह बाबू ने काव्य पाठ किया, वहीं लोकगायक राजेन्द्र राज शर्मा और उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।


You may also like