भिलाई. The incident occurred at the Maroda flyover in the Newai police station area; the young man is said to be mentally unstable and is undergoing treatment at the district hospital. नेवई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक मरोदा ब्रिज करीब 30 फीट नीचे कूदने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नेवई थाना टीआई अनिल साहू के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने घायल युवक को मौके से उठाकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं
घायल युवक की पहचान धनोरा निवासी कवीश तारक (32) के रूप में हुई है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि उसकी मानसिक स्थिति पिछले दो वर्षों से ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर इधर-उधर भटकता रहता था।
मौके पर जुटी भीड़
घटना के समय फ्लाईओवर पर मौजूद लोगों ने युवक को कूदते देखा, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाया जा सका।
