पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। Samrat Choudhary ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल Syed Ata Hasnain ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस मौके पर Nitish Kumar सहित भाजपा और जद-यू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है।
READ MORE –MP Board 12th Result 2026 जारी: 76.01% छात्र पास
पहला बयान: विकास पर रहेगा फोकस
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में Narendra Modi और नीतीश कुमार के विकास मॉडल को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे राज्य में तेज विकास सुनिश्चित हो सके।
दो डिप्टी सीएम के साथ संतुलित टीम
नई सरकार में Vijay Kumar Choudhary और Bijendra Prasad Yadav को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दोनों ही अनुभवी नेता हैं और लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना।
बधाइयों का सिलसिला, बढ़ी उम्मीदें
नई सरकार के गठन पर देशभर के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। Rajnath Singh ने भी सम्राट चौधरी और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सरकार बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। वहीं नीतीश कुमार ने भी विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास करेगा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई सरकार अपने वादों को जमीन पर कैसे उतारती है।
