Monday, April 13, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में 5 दोस्तों ने मिलकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

छत्तीसगढ़ में 5 दोस्तों ने मिलकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

नाबालिग आरोपी पीडि़ता को घुमाने के बहाने ले गया था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बीजापुर. five friends gang-raped a minor girl in bijapur छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया है। घटना बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग को कस्टडी में लिया गया है। नाबालिग आरोपी को पीडि़ता पहले से जानती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक नाबालिग आरोपी भी हिरासत में

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

लड़की को घुमाने के बहाने ले गया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग आरोपी पीडि़ता को घुमाने के बहाने ले गया था। जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। वारदात के बाद पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। एक आरोपी नाबालिग है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

भैरमगढ़ थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात एक परिचित नाबालिग लड़का उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। उसके बाद नाबालिग के 4 दोस्तों ने भी उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। 12 अप्रैल की (रविवार) सुबह भैरमगढ़ थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

You may also like