CG Prime News@दुर्ग. Viral MMS Scandal: Congress MLA Devendra Yadav सेक्स वीडियो वायरल मामले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई सेक्टर6 कोतवाली पहुंचकर अपना फोटो और वीडियो सैंपल शनिवार को दिया। साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। भाजपा ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह युवक भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव है।
भाजपा ने की थी पुलिस में शिकायत
भाजपा ने थाने में शिकायत कर जांच की मांग भी की थी। तब से इस मामले में जांच जारी है। विधायक ने इसे छवि खराब करने के लिए झूठा वीडियो बताया है। इधर पुलिस ने विधायक के फोटो और वीडियो सैंपल को शनिवार को रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है। ताकि वायरल वीडियो की जांच हो सके।
चुनाव से पहले वायरल हुआ था एमएमएस
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि करीब 3 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनके जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। उस समय उन्होंने इसे मॉफ्र्ड वीडियो बताते हुए भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया था और जांच की मांग की थी।
निष्पक्ष जांच की मांग
विधायक ने कहा कि चुनाव के समय इस वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। अगर किसी अन्य नेता के मामले में सीबीआई जांच हो सकती है, तो उनके मामले में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हम हर तरह के सहयोग के लिए तैयार है।
रो पड़े थे विधायक
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव मीडिया के सामने रो पड़े थे। उन्होंने कहा था कि वो MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि एमएमएस में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है। साथ ही एक फॉरेंसिक रिपोर्ट भी दिखाई जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले ये वीडियो हैदराबाद से जारी हुआ था।
