Home » Blog » उतई में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, मासूम को बोरे में भरकर खंडहर में फेंका 

उतई में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, मासूम को बोरे में भरकर खंडहर में फेंका 

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह घर से गायब मासूम दोपहर बाद सुनसान खंडहर में बोरे में बंद मिली। बोरे को हिलता डुलता देखकर कुछ लोगों ने बच्ची को उउससे बाहर निकाला। परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि थाना उतई में दोपहर 2 बजे बच्ची के परिजन ने सूचित किया कि उतई बंजारी पारा में एक पाँच वर्षीय बच्ची गुम हो गई है। पता नहीं चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संवेदनशीलता से जाँच पड़ताल की और मोहल्ले में खोजने पर एक खंडहर के पास खुले झाड़ियो में बच्ची अचेत अवस्था में बोरे में बंद मिली।

बोरे से पैर दिख रहा था बाहर

बोरे से पैर बाहर से दिख रहा था। तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान मे बच्ची स्वस्थ है। बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। विवेचना कार्य में संलग्न है।

पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

उतई थाना पुलिस ने बताया कि सीन ऑफ़ क्राइम की टीम भी पहुंच चुकी है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। संदेही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

You may also like