Home » Blog » रायगढ़ में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 3 बुलेट बाइक बरामद, नाबालिग समेत गिरोह पकड़ा गया

by cgprimenews.com
0 comments
रायगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया वाहन चोर गिरोह और बरामद बुलेट बाइक

रायगढ़ | पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। खरसिया क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह से एक युवक सहित 5 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 बुलेट मोटरसाइकिल और एक सीडी डीलक्स बाइक बरामद की है, जिनकी कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैसे करते थे चोरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रात के समय ट्रेन और बाइक से खरसिया पहुंचते थे। सुनसान इलाकों में खड़ी बुलेट बाइक को निशाना बनाकर चोरी करते और बाद में उन्हें ऊंचे दाम में बेचने की योजना बनाते थे। बुलेट बाइक के प्रति शौक और मुनाफे के लालच में यह गिरोह लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था।

तीन मामलों का हुआ खुलासा

यह गिरोह खरसिया चौकी क्षेत्र में दर्ज तीन अलग-अलग नकबजनी प्रकरणों (128/2026, 129/2026, 130/2026) में शामिल पाया गया। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में तीन बुलेट बाइक चोरी करना स्वीकार किया है।

CCTV और मुखबिर से मिली सफलता

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई। मुख्य आरोपी रितेश सुनानी उर्फ रोहित चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस की सख्ती जारी

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like