Friday, August 14, 2026
Home » Blog » कसडोल में अवैध चखना सेंटर पर छापा, 4 संचालक पकड़े

कसडोल में अवैध चखना सेंटर पर छापा, 4 संचालक पकड़े

होटल-ढाबों में शराब पिलाने की सुविधा देने वालों पर कार्रवाई, आबकारी एक्ट में केस

by cgprimenews.com
0 comments
कसडोल में अवैध चखना सेंटर और ढाबों पर पुलिस की छापामार कार्रवाई।

बलौदाबाजार. जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए होटल, ढाबा और चखना सेंटर संचालकों पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में 23 मार्च 2026 को की गई।

कहां हुई कार्रवाई

पुलिस टीम ने कसडोल नगर में शराब भट्टी के पास और सड़क किनारे स्थित विभिन्न होटल, ढाबा व ठेलों पर दबिश दी। यहां अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी और चखना सेंटर संचालित किए जा रहे थे।

4 आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान कुल 4 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें अमित कुमार चौहान (28), सोम नाथ पैकरा (25), किशन कर्ष (24) और राहुल यादव (26) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस का सख्त रुख

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा और शांति भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may also like