Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » इंदौर में ईवी कार चार्जिंग से घर में लगी आग, रबर कारोबारी सहित 8 लोगों की मौत

इंदौर में ईवी कार चार्जिंग से घर में लगी आग, रबर कारोबारी सहित 8 लोगों की मौत

बिहार से आए रिश्तेदारों की भी मौत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई है।

बिहार से आए रिश्तेदारों की भी मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। वहीं इस हादसे में मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए रबर कारोबारी के 6 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है।

सीएम ने जताया शोक

इंदौर में हुए हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर लिखा है कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ में है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होन की कामना करता हूं।

cg prime news

इंदौर में ईवी कार चार्जिंग से घर में लगी आग, रबर कारोबारी सहित 8 लोगों की मौत

गैस सिलेंडर आग से लगे फटने

पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।

मनोज के बड़े बेटे ने कहा- बहन, मामा की बेटी, उनके दो बच्चे, छोटे मामा के बेटे कल ही आए थे

मनोज के बड़े बेटे ने बताया- मेरी बहन, मामा जी की बेटी, उनके दो बच्चे, छोटे मामा के बेटे कल ही यहां आए थे। रात में ही यह हादसा हो गया।

बिहार के किशनगंज निवासी बिजली देवी ने बताया कि विजय सेठिया कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े थे। उन्हें जबड़े में कैंसर था। इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ अपने बेटी-दामाद के घर इंदौर गए थे।पड़ोसी दुकानदार सौरभ ने बताया कि विजय सेठिया इलाज कराने के लिए इंदौर गए थे, लेकिन वहां हादसे में उनकी पत्नी, बेटे, बहन और बहनोई समेत उनकी भी मौत हो गई। सौरभ के अनुसार, विजय सेठिया की किशनगंज में दो दुकानें हैं। वे इन दिनों अपना नया घर भी बनवा रहे थे। सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उनके घर गए थे।

You may also like